७०९~ अनमोल रत्न विमल कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय जैतीपुर, ब्लॉक- बाबा बेलखरनाथ धाम, जनपद- प्रतापगढ़, राज्य- उत्तर प्रदेश

 🏅#अनमोल_रत्न शिक्षक-2025🏅

मित्रो आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से एक ऐसे अनमोल_रत्न शिक्षक साथी का परिचय करा रहे हैं जिन्होंने अपने प्रेरक प्रयासों के माध्यम से बेसिक शिक्षा की अनेकों स्थानीय, भौगोलिक, सामाजिक असहयोगी परिस्थितियों के बाबजूद वर्तमान समय का एक ऐसा चमत्कार कर दिखाया है जिसकी उम्मीद और आवश्यकता वर्तमान समय में प्रत्येक विद्यालय और शिक्षक को है, वह है नामांकन को स्थिर रख पाना या सतत आगे बढ़ा पाना। जो हम जैसे हजारों शिक्षकों के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय है। क्योंकि आपने लगातार नामांकन में वृद्धि कर साबित कर दिखाया कि हम किसी से कम नहीं। निश्चित रूप से आपका संघर्ष एवं सफलता अनुकरणीय है।

आइये देखते है आपके परिचय के साथ आपके द्वारा किए गये कुछ अनुकरणीय प्रयासों को -
👉1- शिक्षक- #विमल_कुमार
👉2- विद्यालय- उच्च प्राथमिक विद्यालय जैतीपुर, ब्लॉक- बाबा बेलखरनाथ धाम, जनपद- प्रतापगढ़, राज्य- उत्तर प्रदेश
👉3- शिक्षक के रूप में सेवा की शुरुआत का वर्ष  2015
👉4- शिक्षक के रूप में मेरे द्वारा किया गया संक्षिप्त कार्य :-
सर्व प्रथम मुझे विद्यालय में बच्चों की जगह नहाती हुई भैंस मिली, देखकर बड़ा आश्चर्य हुआ, उसी दिन से मैंने इस विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित करने की ठान ली और सर्वप्रथम मैंने अपने खर्च से तीनों कमरों के फर्श और बरामदे का फर्श बनवाकर बच्चों के लिए बैठने की व्यवस्था की और पहले ही वर्ष 62 बच्चों का नामांकन कराकर विद्यालय की शुरुआत की धीरे-धीरे संसाधनों का विकास करके एक आदर्श विद्यालय स्थापित किया।





👉5-प्रेरक कार्य :-
विद्यालय में मेरे द्वारा स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्कूल चलो अभियान, संचारी रोग के द्वारा लोगों को जागरूक करना और लोगों को विद्यालय के प्रति सहयोग, दान की भावना उत्पन्न करना
👉A- विद्यालय में नामांकन- 
2023  - 116
2024  - 121
2025  - 133
👉B- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत-
2023  - 92%
2024  - 94%
2025  - 95%
👉C- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- 83
👉D- राष्ट्रीय आय एवं छात्रवृत्ति परीक्षा
वर्ष 2022 में उत्तीर्ण अभ्यर्थी  - 07
वर्ष 2023 में उत्तीर्ण अभ्यार्थी - 05
वर्ष 2024 में उत्तीर्ण अभ्यर्थी  - 04









👉E- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों :-
विद्यार्थियों की संख्या :-
ब्लॉक स्तर पर खो-खो, दौड़, रिले दौड़ एवं लंबी कूद में 10 बच्चों ने प्रतिभा किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला स्तर पर दौड़ एवं सांस्कृतिक प्रोग्राम में  एक बच्चे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
👉6- बच्चों को स्वयं निर्मित टीएलएम से गणित शिक्षण का कार्य।



👉7- संकलन कर्ता :- विमल कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय जैतीपुर, बाबा बेलखरनाथ धाम
जिला- प्रतापगढ़
परिचय :- मैं पिछले 10 वर्षों से इस विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत हूँ और इस विद्यालय को मैंने अपने तन मन धन से एक आदर्श विद्यालय बनाया मेरा मूल जनपद बागपत है।

नोट- यदि आप भी एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक हैं और आपने भी कुछ प्रेरक और अनुकरणीय कार्य अपने विद्यालय में किए है जिससे सरकारी शिक्षा और शिक्षक का समाज के बीच विश्वास बढ़ा है तो हमें अपना विवरण और विवरण को प्रमाणित करती हुई फोटो के लिए मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर जरूर भेजें। क्योंकि जिस तरह से लगातार सरकारी शिक्षा और शिक्षक के नाम पर भ्रम और भ्रान्तियों के साथ उसके सामाजिक विश्वास को कमजोर करने के लिए नकारात्मकता फैलाई जाती रहती है, उसका उत्तर सरकारी शिक्षा और शिक्षक की सक्रियता और सकारात्मकता को बचाये रखने के लिए, सकारात्मकता की लाइन इतनी अधिक लम्बी करनी है, जिससे नकारात्मकता फैलाने वाले स्वयं एक दिन सकारात्मक होकर सरकारी शिक्षा और शिक्षक के प्रयासों को मानने एवं स्वीकारने को मजबूर हो जायें। क्योंकि-
"हमने ही बदला था। हम ही बदल रहे हैं। हम ही बदलकर रहेंगे"
धन्यवाद!🙏🙏🙏
विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
09-08-2025

Comments

Total Pageviews