विषय- संस्कृत, प्रकरण- सन्धियों का पुनर्अभ्यास(व्याकरण) शीट क्रमांक -23/2025, दैनिक संस्कृत शिक्षण

✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️


क्रमांक:- 23/2025

#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण (अभ्यास कार्य)

दिनांक- 01/09/2025 

दिन- सोमवार 

प्रकरण- #व्याकरण

सन्धियों का पुनर्अभ्यास 

--------------------------


फेसबुक पर देखने व फीडबैक देने हेतु क्लिक करें!👇

https://www.facebook.com/share/p/1GTPvrq6rq/


       सन्धियों का पुनर्अभ्यास

       -----------------------

व्याकरण-

बच्चों! हमने अभी तक वर्ण परिचय, वर्णों का उच्चारण स्थान, माहेश्वर सूत्र और उनसे बनने वाले प्रत्याहारों की जानकारी प्राप्त की। उन्हीं प्रत्याहारों की सहायता से सन्धि की जाती है यह भी जाना। आइए, हम पूर्व में पढ़ी गयी सन्धियों का पुनः अभ्यास करते हैं।

 दीर्घ सन्धि- (अकः सवर्णे दीर्घः) - यदि अक् (अ, इ, उ, ऋ, लृ) प्रत्याहार के बाद समान वर्ण आए तो दोनों के स्थान पर दीर्घ हो जाता है।

विद्या + अर्थी = विद्यार्थी,

गिरि + ईशः= गिरीशः

गुरु + उपदेशः = गुरूपदेशः

पितृ + ऋणम्=पितृृृृृृॄणम्  


गुण सन्धि - (आद्गुणः) - अ या आ के बाद इ/ ई, उ /ऊ, ऋ /ऋृ अथवा लृ के रहने पर दोनों के स्थान पर क्रमशः ए, ओ, अर् और अल् हो जाता है। 

महा + ईशः = महेशः,  सूर्य + उदयः= सूर्योदयः

वसन्त + ऋतुः= वसन्तर्तुः  

तव + लृकारः= तवल्लकारः

वृद्धि सन्धि- (वृद्धिरेचि)- जब अ या आ के बाद ए या ऐ आए तो दोनों के स्थान पर ऐ हो जाता है और अ या आ के बाद ओ या औ आए तो दोनों के स्थान पर औ हो जाता है।

सदा + एव = सदैव 

महा + औषधि= महौषधि

यण् सन्धि - (इकोयणचि)- इक् (इ, उ, ऋ, लृ) के स्थान पर यण् (य्, व्, र्, ल्) आदेश होता है बाद में कोई असमान स्वर होने पर।

 प्रति + एकम् = प्रत्येकम् 

 सु + आगतम् =  स्वागतम्

पितृ + आदेशः = पित्रादेशः

 लृ + आकृतिः = लाकृतिः


बाकी सन्धियों पर चर्चा आगे करेगें।


अभ्यास प्रश्न- निम्नलिखित शब्दों में सन्धि विच्छेद करो-

हिमालयः, श्रीशः, नदीशः, लघूर्मिः, लंकेशः, महोत्सवः, सूर्योष्मा, तथैव, महैश्वर्यम्, प्रत्यक्षम्, मध्वरिः, पर्यावरणम्, सूक्तिः


सन्धि की पहचान के लिए लघु संकेत- 

आप ध्यान पूर्वक पदों (शब्दों) को देखकर आसानी से सन्धि का नाम बता सकते हैं।

आ, ई, ऊ, ऋृ मात्रा वाले पद = दीर्घ सन्धि

ए, ओ की मात्रा वाले पद = गुण सन्धि

ऐ, औ की मात्रा वाले पद = वृद्धि सन्धि

ह्रस्व व्यञ्जन से जुडे पद यण् सन्धि )


तकनीकी सहयोगी एवं प्रमुख सहयोगी- #माया_त्रिपाठी #भदोही

एवं

#जुगल_किशोर_त्रिपाठी #झाॅंसी 


संकलन:- #टीम_मिशन_शिक्षण_संवाद

#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण


✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️

Comments

Total Pageviews