विषय- संस्कृत, प्रकरण- वर्णों के उच्चारण स्थान, शीट क्रमांक -20/2025, दैनिक संस्कृत शिक्षण


✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️

क्रमांक:- 20/2025
#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण (अभ्यास कार्य)
दिनाँक- 13/08/2025 
दिन- बुधवार 
प्रकरण- #वर्णों_के_उच्चारण_स्थान 
--------------------------

फेसबुक पर देखने व फीडबैक देने हेतु क्लिक करें!👇
https://www.facebook.com/share/p/1C6iEuTuru/


वर्णों के उच्चारण स्थान 
--------------------

बच्चों! आप स्वर और व्यञ्जन वर्णों से परिचित हो गये होंगे। आओ, हम उन्हीं वर्णों के उच्चारण स्थान के बारे में जानें, कौन सा वर्ण मुख के किस भाग से निकलता है?

वर्णों का उच्चारण स्थान-

~ अ आ क ख ग घ ङ ह और विसर्ग(:) - कण्ठ
~ इ ई च छ ज झ ञ य और श- तालु
~ ऋ ॠ ट ठ ड ढ ण र और ष- मूर्धा
~ लृ त थ द ध न ल और स- दन्त
~ उ ऊ प फ ब भ म- ओष्ठ
~ ए ऐ- कण्ठतालु
~ ओ औ- कण्ठौष्ठ
~ व- दन्तोष्ठ
ङ, ञ, ण, न, और म का उच्चारण स्थान स्व-वर्गीय (कवर्ग, चवर्ग आदि) स्थान + नासिका से होता है।

अभ्यास प्रश्न-

1- क, ग, ङ, और ह का उच्चारण स्थान बताओ।
2- ई, ज, य और श का उच्चारण स्थान बताओ।
3- दन्त उच्चारण स्थान में कौन-कौन से वर्ण आते हैं?
4- स्व-वर्गीय और नासिका से कौन कौन से वर्ण उच्चरित होते हैं?
5- ए, ऐ, ओ और औ का उच्चारण स्थान क्या है?


तकनीकी सहयोगी एवं प्रमुख सहयोगी- #अरुण_कुमार #अम्बेडकर_नगर
एवं
#जुगल_किशोर_त्रिपाठी #झाॅंसी 

संकलन:- #टीम_मिशन_शिक्षण_संवाद
#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण

✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️

Comments

Total Pageviews