७१४~ अनमोल रत्न विवेक कुमार शर्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या पसगवां, ब्लॉक- पसगवां, जनपद- लखीमपुर खीरी राज्य- उत्तर प्रदेश।

 🏅#अनमोल_रत्न शिक्षक-2025🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से शिक्षा के उत्थान के लिए सदैव समर्पित सकारात्मक प्रयास करने वाले एक ऐसे अनमोल_रत्न शिक्षक साथी से करवाने जा रहे हैं, आपके प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयासों से आपका विद्यालय सामाजिक विश्वास का केन्द्र बना हुआ है। यही कारण है कि आपके विद्यालय में उत्तरोत्तर नामांकन में वृद्धि देखने को मिल रही है। जो हम जैसे अनेकों शिक्षक साथियों के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय साबित हो सकता है।

आइए देखते हैं आपके अनुकरणीय एवं प्रेरक प्रयासों को-
👉1- शिक्षक- विवेक कुमार शर्मा
👉2- विद्यालय- उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या पसगवां, ब्लॉक- पसगवां, जनपद- लखीमपुर खीरी राज्य- उत्तर प्रदेश।
https://www.facebook.com/share/p/1CSErqN7Fc/
👉3- शिक्षक के रूप में सेवा की शुरुआत का वर्ष  2009
👉4- मेरा नाम विवेक कुमार शर्मा है। मैं लखीमपुर खीरी के पसगवां विकासखण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या पसगवां मे सन 2021 से इंचार्ज प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हूँ। विद्यालय परिवेश को भौतिक रूप से वालपेंटिंग एवं कायाकल्प द्वारा सुन्दर और स्वच्छ बनाया गया। इसी कारण विद्यालय को 2023 में आदरणीय जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्कूल ऑफ़ द वीक का पुरस्कार दिया गया। लगातार इन तीन वर्षों में विद्यालय से चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता अर्जित की। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में मेरे विद्यालय की छात्रा आर्या  ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्या द्वारा बेसिक शिक्षा मंत्री, प्रमुख सचिव एवं महानिदेशक महोदया के समक्ष चंद्रयान 3 मॉडल का प्रस्तुतीकरण किया जिसकी माननीय मंत्री जी एवं उच्चाधिकारीयों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। आर्या को स्टेट एक्सपोज़र विजिट के लिए दिल्ली जाने का अवसर मिला। विगत तीन वर्षों से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खीरी द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुझे प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। आगे भी शिक्षा की मशाल यूँ ही जलाये रखने की मंशा है।





👉5- बेसिक एवं एडवांस ग्रुप बनाकर सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास, ICT बेस्ड शिक्षा देना, छात्रों का सर्वांगीण विकास का प्रयास, मिशन शिक्षण संवाद की परीक्षापयोगी गतिविधियों को विद्यालय में लागू करना।
👉A- विद्यालय में नामांकन- 
2023-24 = 95,
2024-25 = 100
2025-26 = 110
👉B- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत 2023-24 = 70%,
2024-25 = 75%
2025-26 = 80%
👉C- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- 30%





👉D- विद्यालय के बच्चों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता।
वर्ष, परीक्षा का नाम, उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या =2023 में एक छात्रा, 2024 में 3 छात्र (राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा) ब्लॉक स्तर पर लगातार 3 वर्षों से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में प्रथम। इसी परीक्षा में 2023 में जनपद पर तृतीय स्थान, राष्ट्रीय अविष्कार अभियान में ही 2024 में प्रथम स्थान।








👉E- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों का स्थान 2022-23 , 2023-24 में ब्लॉक पर नाटक, गायन एवं नृत्य में प्रथम स्थान तथा जनपद पर 9 छात्रों द्वारा प्रतिभागिता, उत्तरप्रदेश स्थापना दिवस एवं गृह राज्यमंत्री के समक्ष छात्राओं द्वारा स्वागत गीत का प्रस्तुतीकरण (2023)













👉6-  एक्टिविटी बुक यादों का पिटारा-गतिविधियों का संकलन। गतिविधियों का निर्माण, स्वरचित नाटको का मंचन।🙏
संकलन- वैभव पाण्डेय
टीम मिशन शिक्षण संवाद खीरी

नोट- यदि आप भी एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक हैं और आपने भी अपने विद्यालय में कुछ ऐसे प्रेरक और अनुकरणीय कार्य किए हैं जो हम जैसे अनेकों शिक्षकों के लिए भी प्रेरक एवं अनुकरणीय हो सकते हैं तो उसका विवरण और विवरण को प्रमाणित करती हुई कुछ महत्वपूर्ण फोटो मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर जरूर भेजें। क्योंकि जिस तरह से सरकारी शिक्षा और शिक्षक के नाम पर अनेकों भ्रम और भ्रान्तियों के साथ उसके सामाजिक विश्वास को कमजोर करने के लिए, नकारात्मकता फैलाई जाती रहती है, उसके लिए हम सभी को अपनी सकारात्मकता की लाइन इतनी अधिक लम्बी करनी होगी। जिससे नकारात्मकता फैलाने वाले स्वयं एक दिन सकारात्मक होकर सरकारी शिक्षा और शिक्षक के प्रयासों को मानने एवं स्वीकारने को मजबूर हो जायें। क्योंकि-
"हमने ही बदला था। हम ही बदल रहे हैं। हम ही बदलकर रहेंगे"
धन्यवाद!🙏🙏🙏
विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
28-08-2025

Comments

Total Pageviews