७१०~ अनमोल रत्न संगीता शर्मा प्राथमिक विद्यालय धनौली, अकोला, आगरा
🏅#अनमोल_रत्न शिक्षक-2025🏅
मित्रों आज हम आपके लिए एक ऐसे अनमोल_रत्न का परिचय लेकर आये हैं, जिनके लगातार सकारात्मक प्रयासों से नामांकन उस स्तर तक बढ़ता गया कि विद्यालय को दो पाली में चलाना पड़ रहा है। इस विद्यालय के अन्य सभी शिक्षक साथी भी अनुकरणीय हैं जिनके प्रयासों से सरकारी शिक्षक के नाम के संघर्ष की तथा सरकारी विद्यालय के विश्वास की, एक ऐसी सकारात्मक लाइन खींची गयी है जो न सिर्फ हम सभी शिक्षकों के लिए अनुकरणीय है बल्कि समाज, शासन और सरकार के लिए भी विचारणीय है। जिससे शिक्षा के उत्थान के लिए संघर्षशील शिक्षकों की उड़ान को अनुकूल और सकारात्मक परिवेश मिल सके।https://www.facebook.com/share/p/1LfNNt6Ugm/
आइये देखते हैं आपके प्रयासों एवं विद्यालय की कुछ प्रेरक गतिविधियों को-
👉शिक्षक- श्रीमती संगीता शर्मा (प्रधानाध्यापिका)
👉विद्यालय- प्राथमिक विद्यालय धनौली, विकास खण्ड- अकोला, जिला- आगरा, उत्तर प्रदेश।
👉शिक्षक के रूप में सेवा का वर्ष- 1999, वर्तमान विद्यालय में विगत 15 वर्षों से।
👉विद्यालय परिसर छोटा तथा छात्र संख्या ज्यादा होने के कारण विद्यालय दो शिफ्ट में संचालित होता है
👉विद्यालय के बच्चों के साथ में ग्राम वासियों को
✅पर्यावरण संरक्षण,
✅स्वच्छता,
✅बालिका शिक्षा हेतु नुक्कड़ नाटकों द्वारा महत्व को बताना,
✅पॉलिथीन का प्रयोग न कर जूट और कागज के बैग को प्रयोग करने का अभियान चलाया जा रहा है।
👉(a) नामांकन-
2024-25 में 1015
👉(b) बच्चों की उपस्थिति- 70%
👉(C) विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले छात्रों की औसत संख्या- 60%
( d) नवोदय प्रवेश परीक्षा में चयनित छात्र 2024-25 में -2 छात्र
(e) दौड़ में जिले पर चयनित छात्रा-1 छात्रा
👉विद्यालय में छात्रों को TLM, गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाया जाता है।
शिक्षण चौपाल लगाना, आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर बाल वाटिका चलाना, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभागिता, विभिन्न दिवस मनाना, दिव्यांग बच्चों की कार्यशाला उनकी माताओं का सम्मान एवं दिव्यांग बच्चों को प्रस्तुत करना।
👉 5 सितम्बर 2023 को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान
2023-24 का राज्य स्तर प्राथमिक कला क्राफ्ट प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन।
संकलन कर्ता- प्रियंका गौतम टीम मिशन शिक्षण संवाद आगरा।
नोट- यदि आप भी एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक हैं और आपने भी अपने विद्यालय में कुछ ऐसे प्रेरक और अनुकरणीय कार्य किए हैं जो हम जैसे अनेकों शिक्षकों के लिए भी प्रेरक एवं अनुकरणीय हो सकते हैं तो उसका विवरण और विवरण को प्रमाणित करती हुई कुछ महत्वपूर्ण फोटो मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर जरूर भेजें। क्योंकि जिस तरह से सरकारी शिक्षा और शिक्षक के नाम पर अनेकों भ्रम और भ्रान्तियों के साथ उसके सामाजिक विश्वास को कमजोर करने के लिए, नकारात्मकता फैलाई जाती रहती है, उसके लिए हम सभी को अपनी सकारात्मकता की लाइन इतनी अधिक लम्बी करनी होगी। जिससे नकारात्मकता फैलाने वाले स्वयं एक दिन सकारात्मक होकर सरकारी शिक्षा और शिक्षक के प्रयासों को मानने एवं स्वीकारने को मजबूर हो जायें। क्योंकि-
"हमने ही बदला था। हम ही बदल रहे हैं। हम ही बदलकर रहेंगे"
धन्यवाद!🙏🙏🙏
विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
17-08-2025












Comments
Post a Comment