७०७~ अनमोल रत्न वरुण प्रताप सिंह (स.अ.) प्राथमिक विद्यालय कलुआ, ब्लॉक- लोधा, जिला- अलीगढ़

 🏅#अनमोल_रत्न शिक्षक-2025🏅

मित्रो आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से एक ऐसे युवा एवं ऊर्जावान शिक्षक साथी का करा रहे हैं जिन्होंने अल्प समय के सेवाकाल में ही अपने सकारात्मक कार्य, व्यवहार और विचारों से विद्यालय, विद्यार्थी और समाज के बीच विश्वास को मजबूत करने में सफलता प्राप्त की है। जो हम जैसे अनेकों शिक्षकों के लिए अनुकरणीय साबित हो सकता है।




आइये देखते हैं परिचय के साथ आपके प्रेरक प्रयासों को-

https://www.facebook.com/share/p/1GWw7YLUMv/
👉1- शिक्षक- वरुण प्रताप सिंह (स०अ०)
🌹2- विद्यालय- कम्पोजिट वि‌द्यालय बबुईया हरपुर, वि०ख०- विशुनपुरा, जनपद- कुशीनगर (उ०प्र०)
वर्तमान विद्यालय- प्राथमिक विद्यालय कलुआ ब्लॉक- लोधा, जनपद- अलीगढ़ (जून 2025 में वर्तमान विद्यालय में म्युचुअल ट्रांसफर में पद ग्रहण किया)
👉3- शिक्षक के रूप में सेवा की शुरुआत वर्ष- 2020 से
👉4- पढ़ाई में कमजोर तथा प्रतियोगी परिक्षाओं में भाग लेने वाले बच्चों को Extra Class की व्यवस्था। विद्‌यालय में अभिभावकों की निर्बाध आवाजाही, हेल्पडेस्क तथा गुणवत्ता युक्त बैठकों से छात्रा नामांकन तथा छात्र ठहराव में वृद्धि। स्कूल समय के बाद जनसंपर्क।







👉5- प्रार्थना सभा के बाद विभिन्न गतिविधियाँ जैसे- GK, अच्छी आदतें, अंग्रेजी के वाक्य बोलना प्रेरक कहानियाँ तथा मिशन शिक्षण संवाद द्वारा प्रतिदिन भेजे जाने वाले श्यापट्ट कार्य का वाचन और योगा अनिवार्य रूप से कराया जाना। राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा तथा नवोदय, विद्याज्ञान परीक्षा की तैयारी स्वयं मेरे द्वारा कराई जा रही है।
👉A. वि‌द्यालय नामांकन :
सत्र 22-23 : 358
सत्र 23-24 : 367
सत्र 24-25 : 379
👉B. वि‌द्यालय में उपस्थिति का % :
सत्र 23-24 : 77%
सत्र 24-25 : 83 %
सत्र 25-26 : 87%
👉C. विद‌्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत- 59%
👉D. प्रतियोगी परिक्षाओं में सफलता-
•इंस्पायर्ड अवार्ड :
सत्र 2024- 25 : 03 छात्रा
. सड़क सुरक्षा सप्ताह ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता - तृतीय स्थान
. उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर द्वितीय स्थान तथा जनपद स्तर पर प्रथम 5 में स्थान
👉E. खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता:
खेल कूद ( ब्लॉक स्तर) -
2022-23 : 01 छात्र 1 छात्रा
2023-24 : 01 छात्र 2 छात्रा
2024-25 : 01 छात्र 3 छात्रा
खेल कूद (जिला स्तर) -
2023- 24 : 1 छात्र 1 छात्रा
2024- 25 : 1 छात्रा 3 छात्रा
खेल कूद (मंडल स्तर)
2023-24 : 1 छात्र 1 छात्रा
2024-25 : 1 छात्र 2 छात्रा
खेल कूद (राज्य स्तर)
2023-24 : 1 छात्रा व्यक्तिगत प्रदेश चैंपियन प्राथमिक बालिका वर्ग में
2024-25 : 1 छात्रा













👉6- व्यक्तिगत उपलब्धि (शिक्षक के रूप में)
     सत्र 2023-24
A- मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विशिष्ट योगदान के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
B- ब्लॉक स्तरीय शिक्षक प्रशस्ति पत्र खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निपुण कार्य हेतु देकर सम्मानित किया गया।
C- 34 वी राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में विद्यार्थियो के साथ प्रतिभाग किया
   सत्र - 2024-25
A- बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में विशिष्ट योगदान के लिए खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।
B- अटेवा पेंशन बचाओ मंच द्वारा अटेवा रत्न (शील्ड एवं प्रमाण पत्र) से सम्मानित किया गया।
C- 35 वी राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में विद्यार्थियो के साथ प्रतिभाग किया
सत्र - 2025-26
A- संतपाल सिंह राठौर स्मृति दशम राष्ट्रीय सम्मान समारोह 2025 में राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान (शील्ड एवं प्रमाण पत्र) से सम्मानित किया गया।
👉7- संकलन कर्ता- वरुण प्रताप सिंह (स.अ.)
प्राथमिक विद्यालय कलुआ, ब्लॉक- लोधा, जिला- अलीगढ़।
नोट- यदि आप भी एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक हैं और आपने भी कुछ प्रेरक और अनुकरणीय कार्य अपने विद्यालय में किए है जिससे सरकारी शिक्षा और शिक्षक का समाज के बीच विश्वास बढ़ा है तो हमें अपना विवरण और विवरण को प्रमाणित करती हुई फोटो के लिए मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर जरूर भेजें। क्योंकि जिस तरह से लगातार सरकारी शिक्षा और शिक्षक के नाम पर भ्रम और भ्रान्तियों के साथ उसके सामाजिक विश्वास को कमजोर करने के लिए नकारात्मकता फैलाई जाती रहती है, उसका उत्तर सरकारी शिक्षा और शिक्षक की सक्रियता और सकारात्मकता को बचाये रखने के लिए, सकारात्मकता की लाइन इतनी अधिक लम्बी करनी है, जिससे नकारात्मकता फैलाने वाले स्वयं एक दिन सकारात्मक होकर सरकारी शिक्षा और शिक्षक के प्रयासों को मानने एवं स्वीकारने को मजबूर हो जायें। क्योंकि-
"हमने ही बदला था। हम ही बदल रहे हैं। हम ही बदलकर रहेंगे"
धन्यवाद!🙏🙏🙏
विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
04-08-2025

Comments

Total Pageviews