१७४-दीप्ति राजपूत ,कस्तूरबा गाँधी विद्यालय नरैनी ,बाँदा

◆◆बेसिक का मान बढ़ाती कस्तूरबा की वार्डेन ◆◆
मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से गाँव एवं गरीब परिवारों की बालिकाओं की शिक्षा के लिए सराहनीय कार्य करने वाले कस्तूरबा गाँधी आ.बालिका विद्यालय नरैनी बाँदा से करा रहे हैं।आज जहाँ अनेक विद्यालयों से कई तरह की शिकायतें आती रहती है वहीं कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय नरैनी बाँदा की वार्डन दीप्ति राजपूत  जी की सकारात्मक सोच और सहयोगात्मक व्यवहार से विद्यालय में बालिकाओं का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। जिससे बालिकाएं जनपद सहित मण्डल तक की विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता कर सम्मान प्राप्त कर विद्यालय को शिखरता प्रदान करती हैं।


आइये जानते विद्यालय की कुछ गतिविधियों एवं उपलब्धियों को:---
परिचय:-
वार्डेन:- दीप्ती राजपूत जी
पूर्ण कालीन शिक्षिका:-
1. निर्मला जी
2.अर्चना सिंह जी
3.रंजना जी
अंशकालिक शिक्षक
1.श्री राजेन्द्र प्रसाद
2.श्री अरविंद श्रीवास्तव
3.श्री अभय कुमार पाण्डेय
एकाउंटेंट:-श्री जावेद अख्तर
मुख्य रसोइया:-लीलावती
सहा0 रसों0:- श्री सुरेश
परिचारक:- श्याम सुंदर
चौकीदार:-नत्थू प्रसाद
  यह विद्यालय अपनी शैक्षिक गुणवत्ता के साथ सांस्कृतिक कार्यकर्मो व खेलकूद में जिले में विशेष ख्याति प्राप्त कर चुका है।
   इस विद्यालय की शुरुवात एन0जी0ओ द्वारा अप्रैल 2008 में हुई और 2011 में इसे बी0एस0ए0 कार्यालय से जोड़ लिया गया।
वर्तमान में यह विद्यालय 6 से 8 तक कुल 100 छात्राओं (नेवर स्कूल & ड्राफ आउट) को गुणवत्तायुक्त शिक्षण स्वच्छ परिवेश में प्रदान किया जाता है। इसके साथ  मंडल तक अपने खेल में बॉलीबाल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय ने पी0टी0 प्रदर्शन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पाक कला प्रतियोगिता(जिलाधिकारी द्वारा अयोजित जिला प्रतियोगिता) मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिले में चल रहे मिशन पहचान में विद्यालय ने विशेष योगदान के लिए पूरे स्टाफ को ब्लाक स्तर पर प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय को सम्मान प्रदान किया।
इसके साथ विद्यालय जिले स्तर पर विज्ञान/चित्रकला आदि आयोजित प्रतियोगिताओं में सदैव सम्मानजनक स्थान प्राप्त करता है।
  विद्यालय की कई छात्राओं का चयन आज आई0टी0आई0 नर्सरी कोर्स, पोलटेक्निक,में हुआ है। विद्यालय की एक छात्रा उमा भारती का चयन उ0प्र0 पुलिस में हो चुका है। इस प्रकार वो छात्राएं जो स्कूल तक न जा रही थी विद्यालय के प्रयास से आज सरकारी सेवाओं व सेल्फ डिफेंस बन रही है।
   विद्यालय के इस विशेष योगदान में विद्यालय वार्डेन दीप्ती राजपूत जी के साथ समस्त स्टाफ़ पूरे लगन और मेहनत का नतीजा है।
साभारः
वीरेन्द्र परनामी(उर्दू शिक्षक) कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय कुरारा (हमीरपुर) उ0प्र0
टीम भावना से बालिका को शिक्षा और संस्कार देने वाले विद्यालय की वार्डन एवं सहयोगी विद्यालय परिवार को मिशन शिक्षण संवाद की ओर से उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं!
 मित्रों आप भी यदि बेसिक शिक्षा विभाग के सम्मानित शिक्षक हैं या शिक्षा को मनुष्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण और अपना कर्तव्य मानते है तो इस मिशन संवाद के माध्यम से शिक्षा एवं शिक्षक के हित और सम्मान की रक्षा के लिए हाथ से हाथ मिला कर अभियान को सफल बनाने के लिए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोगी बनें और शिक्षक धर्म का पालन करें। हमें विश्वास है कि अगर आप लोग हाथ से हाथ मिलाकर संगठित रूप से आगे बढ़े तो निश्चित ही बेसिक शिक्षा से नकारात्मकता की अंधेरी रात का अन्त होकर रोशनी की नयी किरण के साथ नया सवेरा अवश्य आयेगा। इसलिए--
 _आओ हम सब हाथ मिलायें।_
      _बेसिक शिक्षा का मान बढ़ायें।।_
 नोटः- यदि आप या आपके आसपास कोई बेसिक शिक्षा का शिक्षक अच्छे कार्य कर शिक्षा एवं शिक्षक को सम्मानित स्थान दिलाने में सहयोग कर रहा है तो बिना किसी संकोच के अपने विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों को हम तक पहुँचाने में सहयोग करें।
☀ आपकी ये उपलब्धियाँ और गतिविधियाँ हजारों शिक्षकों के लिए नयी ऊर्जा और प्रेरणा का काम करेंगी। इसलिए बेसिक शिक्षा को सम्मानित स्थान दिलाने के लिए हम सब मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जुड़कर एक दूसरे से सीखें और सिखायें। बेसिक शिक्षा की नकारात्मकता को दूर भगायें।
_उपलब्धियों का विवरण और फोटो भेजने का  Whatsapp No.- 9458278429 ईमेल- shikshansamvad@gmail.com है।_
साभार: शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ_
 
*विमल कुमार*
_कानपुर देहात_
18/06/2017
 _शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ के  *फेसबुक पेज*_ _पर ऐसे ही अनेकानेक नवाचार देखने, पढ़ने और पेज लाइक करने के लिए क्लिक करें-_
1-फेसबुक पेज:-
@ https://m.facebook.com/shikshansamvad/
2- फेसबुक समूह:-
https://www.facebook.com/groups/118010865464649/
3- मिशन शिक्षण संवाद ब्लॉग
http://shikshansamvad.blogspot.in/
5- यू-ट्यूब
https://youtu.be/aYDqNoXTWdc

Comments

Total Pageviews