विश्व दलहन दिवस

अरहर, चना, मूँग, मसूर 

दालों में है पोषण भरपूर।

दाल बिना है खाना अधूरा,

दाल खायें हम, रोज जरूर।।


दाल प्रोटीन के होते स्रोत,

कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। 

रक्त शर्करा नियंत्रित करने में,

मोटापे से लड़ने में मदद करते हैं।।


दाल नगदी फसलों में हैं आते,

नाइट्रोजन फिक्सिंग, मिट्टी उर्वर बनाते हैं।

दलहन को फली रूप में भी जाना जाता,

किसानों को, ये आर्थिक लाभ पहुँचा हैं ।।


प्रतिवर्ष 10 फरवरी को,

'विश्व दलहन दिवस' मनाया जाता है।

दलहन की पैदावार बढ़ाने के लिये,

जन-जागरूकता लाया जाता है।।


विश्व दलहन दिवस मनाने का फैसला,

सन 2016 UNO द्वारा किया गया। 

पहली बार, यह दिवस विशेष,

10 फरवरी 2018 में मनाया गया।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews