भारतीय तटरक्षक दिवस

भारतीय तटरक्षक का आविर्भाव,

समुद्र के राष्ट्रीय क्षेत्राधिकार में हुआ।

जीवन और संपत्ति की सुरक्षा हेतु,

1 फरवरी 1977 को सेवा रूप में हुआ।।


समुद्र तस्करी समस्याओं से निपटने के लिए

सितम्बर 1974 को योजना बनाया गया।

श्री के एफ रुस्तम जी की समिति सिफारिश से, 

शान्ति काल में, समुद्र सुरक्षा को बनाया गया।।


यह दुनिया का चौथा बड़ा तटरक्षक है,

158 जहाज, 17 विमान संग रक्षक है।

समुद्री क्षेत्र में, नियमों को लागू करता,

बहु-मिशन संगठन भारतीय तटरक्षक है।।


'वंयम रक्षामः'  है आदर्श वाक्य इसके,

18 अगस्त 1978 को अधिनियम बनाया गया।

भारत सरकार रक्षा मंत्रालय का है अंग, 

मुख्यालय इसका, नई दिल्ली में बनाया गया।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews