सामाजिक न्याय दिवस

गरीबी, बेरोजगारी को दूर कर,

सामाजिक न्याय है जग में लाना।

लैंगिक समानता स्थापित हो, 

सामाजिक कल्याण सब तक पहुँचाना।।


सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने हेतु,

1995 शिखर सम्मेलन कोपनहेगन में किया गया।

रोजगार पूर्ण व स्वस्थ सुरक्षित सामाज हेतु, 

विकास योजनाओं को बनाया गया।।


26 नवम्बर 2007 को महासभा ने,

20 फरवरी सामाजिक न्याय दिवस चुना।

10 जून 2008 क्वेश्चन संगठन ने

सर्वसम्मति से निष्पक्ष भूमंडलीकरण चुना।।


इस दिन स्कूल, कॉलेजों में,

विशेष गतिविधियां मनाते हैं।

सामाजिक कल्याण की पहुँच हो कैसे? 

जागरूकता अभियान में, सब बताते हैं।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews