राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

धरती से अम्बर तक चमके,

हर चीज में विज्ञान विराजित है।

खोजी प्रवृत्ति को, ये जन्म देता,

नये तथ्यों की खोज इसमें होती है।।


चरक, सुश्रुत, वाराहमिहिर की गाथा को,

रमन, भाभा, कलाम ने, जिंदा रखा है। 

नव पीढ़ी को रचनात्मकता देने को,

इसरो ने नित नये, मिसाइल जग में रखा है।। 


28 फरवरी सन 1928 को,

सी वी रमन द्वारा, 'रमन प्रभाव' खोजा गया।

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार, सन 1930 में,

जिसके लिये, सी वी रमन को था दिया गया।। 


प्रति वर्ष  28 फरवरी को भारत में,

'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' हम मनाते हैं।

विज्ञान की जरूरत और लाभ बताकर

जन-जागरूकता, समाज में लाते हैं।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews