दादा साहब फाल्के पुण्यतिथि

सिनेमा जगत में है ऊँचा नाम,

भारतीय सिनेमा को दिया मुकाम।

30 अप्रैल 1870 में महाराष्ट्र में जन्मे, 

धुंडीराज गोविन्द फालके था पूरा नाम।।


उनके पिता संस्कृत के प्रकांड पंडित थे,

एलफिंस्टन कॉलेज के प्रधानाध्यापक काम।

1891 विदेशी मुक चलचित्र का पड़ा प्रभाव,

दादा साहब ने चित्रण का कार्य किया महान।।


चलचित्र निर्माण उपकरण खरीदने पहुँचे लंदन,

दादर में स्टूडियो खोला,  किया वंदन।।

'राजा हरिश्चंद्र' पहली मूक फिल्म बनाये, 

1912 में केरोनेशन थिएटर में प्रदर्शित कराये।।


दादा साहब ने कुल 125 फिल्में बनाये,

भारतीय सिनेमा का परचम लहराये। 

16 फरवरी 1944 को, निधन हुआ,

सम्मान में फाल्के पुरस्कार गये बनाये।। 


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews