सुभद्रा कुमारी चौहान पुण्यतिथि

हिन्दी के प्रसिद्ध कवियत्री और लेखिका,

'झाँसी की रानी' कविता था जिसने लिखा।

स्वाधीनता संग्राम की बनी और स्वयं साक्षी,

विभिन्न यातनाओं को, कहानी रूप में लिखा।।


16 अगस्त, सन् 1904 को,

संयुक्त प्रांत इलाहाबाद में थीं जन्मी।

बचपन से ही कविताओं का शौक था,

पिता रामनाथ थे एक शिक्षक प्रेमी।।


1919 में लक्ष्मण सिंह के संग विवाह हुआ,

1921 असहयोग आंदोलन में भाग लिया।

सरल भाषा शैली काव्यात्मक चित्रण से,

'बिखरे मोती' प्रथम कहानी संग्रह किया।।


15 फरवरी, सन् 1948 को,

एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

6 अगस्त 1976 को भारत में,

नाम से डाक टिकट जारी की गई।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews