धरा का भूषण

वृक्ष धरा का भूषण कहलाते हैं,
ये पर्यावरण प्रदूषण मिटाते हैं।
हमें पेड़-पौधे लगाना चाहिए,
पर्यावरण को स्वस्थ बनाना चाहिए।
हमें ये फल,फूल व प्राण वायु देते हैं,
अपनी छाया से हमारे सारे दुख दर्द हर लेते हैं।
पेड़ पौधों से ही पृथ्वी सुंदर दिखती है,
हरियाली से ही हमे सुख शांति मिलती है।
जीवन के लिए हमें पर्यावरण को बचाना होगा।
हमें अवश्य ही पेड़-पौधे लगाना होगा।।

रचयिता
अभिषेक शुक्ला,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय लदपुरा,
विकास क्षेत्र-अमरिया,
जिला-पीलीभीत।
मो.न.7007987300

Comments

Total Pageviews