CRPF शौर्य दिवस

9 अप्रैल का दिन है खास,

CRPF पर बढ़ा था विश्वास।

कच्छ युद्ध 1965 में कौशल दिखलाया 

आक्रमणकारियों को मार भगाया।।


14 घंटे तक था युद्ध चला,

दुश्मनों के हौसले तोड़ चला।

समर्पण करने को वो मजबूर हुए, 

युद्ध जीतकर, CRPF ने इतिहास रचा।।


कच्छ युद्ध में पाकिस्तान के,

14 सैनिक मरे, 4 जिंदा पकड़े गये।

देश की रक्षा करने  में,  

CRPF के 6 जवान मारे गये।। 


शहीद भारतीय जवानों को,

श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

उनके बलिदान की याद में,

CRPF शौर्य दिवस मनाते हैं।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews