विश्व कार्यस्थल सुरक्षा व स्वास्थ्य दिवस

स्वस्थ और सुरक्षित हो कार्यस्थल,

कर्मचारी वर्ग में ना हो कोई हलचल।

समन्वय और सौहार्द का माहौल हो, 

क्षमता संवर्धन का हो, उचित हल।।


कर्मचारी होता है, देश का रीढ़, 

विकास के दौर में लगाता भीड़।

कार्यस्थल पर दुर्घटना से हो बचाव,

जागरूकता कार्यक्रम का हो प्रभाव।।


प्रतिवर्ष 28 अप्रैल को,

विश्व कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मनाते हैं। 

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य हेतु,

दुर्घटना से बचाव की जागरूकता लाते हैं।।


अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर संगठन द्वारा,

 वर्ष 2003 में औपचारिक घोषणा हुआ।

कार्य के दौरान मारे गए मजदूरों की याद में,

सुरक्षा व स्वास्थ्य को, दिन यह समर्पित हुआ।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews