विश्व होम्योपैथिक दिवस

होम्योपैथिक है एक चिकित्सा प्रणाली,

शरीर ठीक हो सकता है, इसने मानी। 

प्राकृतिक पदार्थों से दवा बनती है,

रोग मिटाये जड़ से, इसका मीठा पानी।।


रोग-प्रतिरोधक क्षमता है बढ़ाता,

होम्योपैथी साइड इफेक्ट है घटाता।

महँगी दवा सर्जरी से करें दूर,

'लाइक क्योर लाइक' से भरपूर।।


वात, पित्त, कफ पर करता शोध,

नियमित सेवन से, भागे रोग।

चिकित्सा में होम्योपैथी जब आया,

आयुष मंत्रालय बनाता थीम योग।।


 प्रतिवर्ष 10 अप्रैल को,

 विश्व  होमियोपैथी दिवस मनाते हैं।

जनक सैम्युल हैनीमेन की जयंती

विश्व में इस दिन सभी मनाते हैं।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews