विश्व स्वास्थ्य दिवस

स्वस्थ भारत सुन्दर भारत बनाना है,

बीमारी से दूर रहें, अलख जगाना है।

स्वस्थ और समृद्ध जीवन शैली हो,

स्वास्थ्य पहलुओं को अपनाना है।।


तन-मन में बनी रहे, दर्द-पीड़ा,

बीमार व्यक्ति रहता है परेशान।

चिकित्सा जगत में खोजे वो,

इलाज पाने को अधर मुस्कान।।


डब्ल्यू एच ओ ने, 1948 में, 

विश्व स्वास्थ्य सभा किया।

विश्व स्वास्थ्य दिवस चिन्हित कर,

7 अप्रैल का दिन, नामित किया।।


डब्ल्यू एच ओ द्वारा इस दिन, 

अन्तर्राष्ट्रीय क्षेत्रीय कार्यक्रम होते हैं।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाकर,

स्वास्थ्य मुद्दों को प्रदर्शित करते हैं।।


स्वस्थ सुन्दर जीवन पाने को,

हँसो,  खेलो, तुम सब भरपूर।

समय पर चिकित्सीय परीक्षण हों,

सक्रिय बनो, रहो अवसाद से दूर।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews