उड़ीसा स्थापना दिवस

भारत के पूर्वी तट पर बसा,

एक खूबसूरत राज्य उड़ीसा।

उत्तरपूर्व में, पश्चिम बंगाल है,

पश्चिम में छत्तीसगढ़ से लगा है उड़ीसा।।


कलिंग, उत्कल, उद्र नामों से प्रसिद्ध,

जगन्नाथ पुरी का धाम है उड़ीसा।

महानदी, कालिंदी, वैतरणी नदियों से,

सिंचित उपजाऊ मैदान है उड़ीसा।।


भारत की तीसरी सबसे ज्यादा,

अनुसूचित जनजाति वाला राज्य है उड़ीसा।

भाषाई आधार पर बना,

भारत का पहला राज्य है उड़ीसा।।


1 अप्रैल 1936 को स्वतंत्र राज्य बना उड़ीसा,

 30 जिलों वाला राज्य है उड़ीसा।

उड़ीसा की राजधानी है कटक,

क्षेत्रफल में देशों का 8 वाँ राज्य है उड़ीसा।।


प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को भारत में, 

उड़ीसा दिवस मनाया जाता है।

निवासियों के बीच एकता भाव जगाने को,

राज्य के संघर्ष की याद दिलाया जाता है।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews