चौधरी चरण सिंह

गाजियाबाद जिला यूoपीo का,

नूरपुर (हापुड़) वो गाँव।

23 सितम्बर 1902 को,

जन्मे भारत के लाल महान।


कानून की शिक्षा पूरी,

आगरा विश्वविद्यालय में।

रहे समर्पित किसान हित को,

भाग लिए स्वतंत्रता आंदोलन में। 


भारतीय संस्कृति, समाज को,

पुस्तक में लिपिबद्ध किया।

'शिष्टाचार' को लिख चौधरी ने,

दस्तावेज बहुमूल्य दिया।


किसान शोषण के खिलाफ, 

संघर्ष उन्होंने दिखा दिया।

जो जमीन को जोतें-बोएँ,

मालिक उनको बना दिया।


जनता पार्टी की सरकार में, 

बने देश के प्रधानमंत्री।

कार्यकाल थोड़े दिन का,

पर किसान हित था सर्वोपरि।


रचयिता
अरविन्द कुमार सिंह,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय धवकलगंज, 
विकास खण्ड-बड़ागाँव,
जनपद-वाराणसी।



Comments

Post a Comment

Total Pageviews