राष्ट्रीय गणित दिवस

22 दिसंबर को राष्ट्रीय,

गणित दिवस मनाते।

रामानुजन देखो महान,

गणितज्ञ हैं कहलाते।। 


गणित में दिए हजारों समीकरण,

गणित को रोचक बनाया।

Identities equations से,

विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया।।


2012 से यह दिवस,

है मनाया जाता।

गणित की महत्ता को,

सबको बताया जाता।।


गणित दैनिक जीवन में,

बहुत है उपयोग।

कभी करते हम गुणा भाग,

कभी घटाव और योग।।


रचयिता
सुधांशु श्रीवास्तव,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मणिपुर,
विकास खण्ड-ऐरायां, 
जनपद-फ़तेहपुर।

Comments

Total Pageviews