विजय दिवस

भारत की जीत,

पाकिस्तान की मात।

आओ बताएँ हम तुम्हें,

विजय दिवस की बात।।


पश्चिम पाकिस्तान ने,

पूर्वी पर कहर था ढाया

काँप उठा था बांग्लाक्षेत्र,

जुल्म से था थर्राया।।


1970 में हुआ चुनाव,

मुजीबुर्रहमान पीएम बने।

माँग की उन्होंने,

देश चाहिए स्वतन्त्र हमें।।


गिरफ्तार करके उनको,

पाकिस्तान ने नजरबंद किया।

गुहार लगाई तब भारत से,

तुरन्त भारत ने मदद किया।।


थोड़े दिन में ही पाकिस्तान,

1971 में था घुटनों पर आया,

भारत के थोड़े ही सिपाहियों ने,

93000 सैनिकों से समर्पण कराया।।


अलग देश आजाद हुआ,

बांग्लादेश कहलाया।

भारत के वीर जवानों ने,

जिसके लिए था लहू बहाया।।


अपने पड़ोसी देशों को,

भारत ने सदा साथ दिया।

कैसी परिस्थिति आ जाए,

उनके साथ हरदम खड़ा।।


रचयिता
सुधांशु श्रीवास्तव,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मणिपुर,
विकास खण्ड-ऐरायां, 
जनपद-फ़तेहपुर।

Comments

Total Pageviews