काव्य मंजरी

 काव्य मंजरी के बारे में, 

सबको कुछ बतलाते हैं।

शर्मा जी के मार्ग दर्शन में,

नया सृजन कर जाते हैं।।


मिशन शिक्षण संवाद ने नए, 

नवाचारियों से मिलवाया है।

जनपद से प्रदेश तक,

सबको मान दिलाया है।।


काव्य मंजरी ग्रुप में,

अब तक हैं उन्नीस साथी।

छोटी- छोटी कविता लिखते,

जो सबके मन को भाती।।


त्योहार, वैज्ञानिक, वन, पर्वत,

इमारत हो या कोई नदी।

विज्ञान, महापुरुष, सभी विषय,

पर कविता लिखते मिलकर सभी।।


नई- नई कविता लिख कर,

अपने बच्चों तक पहुँचा है।

सरल विधि से पाठ पढ़ाकर,

उनका ज्ञान बढ़ाना है।।


मिशन शिक्षण संवाद की,

पूरी टीम का आभार।

मेहनत करते रात दिन,

शिक्षकों को दिया सम्मान।।


रचयिता
शहनाज बानो,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय भौंरी -1,
विकास क्षेत्र-मानिकपुर,
जनपद-चित्रकूट।



Comments

Total Pageviews