७५१- अनमोल रत्न मोलई प्रसाद उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर, विकासखंड– मोतीचक, जनपद- कुशीनगर
🏅#अनमोल_रत्न 2026🏅 👉1- शिक्षक- मोलई प्रसाद (प्र०प्र०अ०)
👉2- विद्यालय- उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर, विकासखंड– मोतीचक, जनपद- कुशीनगर
👉3- शिक्षक के रूप में सेवा की शुरुआत- जुलाई 2007
https://www.facebook.com/share/p/1CrX2W745y/
👉4- विद्यालय में नियुक्ति के समय नामांकन 64 था। नियुक्ति के पश्चात लगातार गांवों में जाकर घर-घर अभिभावक संपर्क किया। अभिभावक बंधुओं के विश्वास को जीतते हुए विद्यालय में शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाने का प्रयास किया। अगले शैक्षणिक सत्र में छात्र नामांकन 108 हो गया। उक्त समय विद्यालय में 02 शिक्षक (01 मै और 01 शिक्षामित्र) थे।
आज वर्तमान विद्यालय में नामांकन 258 है।
पढ़ाई में कमजोर तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त कक्ष की व्यवस्था, विद्यालय प्रबंध समिति, पी०टी०एम० बैठक, माता उन्मुखीकरण बैठक, विद्यालय समय के उपरांत अभिभावक जनसंपर्क, अनुपस्थित छात्र-छात्राओं से फोन से संपर्क की व्यवस्था।
👉5- विद्यालय में प्रार्थना सभा के उपरांत विद्यालय के समय सारणी के अनुसार स्कूल असेंबली का संचालन जैसे सामान्य ज्ञान, अच्छी आदतों का विकास, सामाजिक व दैनिक जीवन से संबंधित प्रेरक कहानियां, अंग्रेजी में वाक्य बोलना, फुल झाड़ी युक्त पौधों से विद्यालय प्रांगण आकर्षक बनाने का प्रयास, विद्यालय में वृक्षारोपण, रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता के रूप में चित्रकला, कविता, दोहा, नारा लेखन व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन, स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित विभिन्न महापुरुषों की जयंती मनाना, NMMSE द्वारा प्रतिदिन भेजे जाने वाले श्यामपट्ट कार्य का वाचन। बालिका दिवस, नारी सशक्तिकरण एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, बाल दिवस, योग दिवस, पर्यावरण दिवस का आयोजन, शिक्षक दिवस पर शिक्षक बंधुओं के सम्मान समारोह का आयोजन, समुदाय को निरंतर जोड़ने का प्रयास। नवोदय, NMMSE, श्रेष्ठा जैसे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी मेरे द्वारा स्वयं कराई जाती है।
(A) *विद्यालय का नामांकन*
सत्र 2023-24 183
सत्र 2024-25 232
सत्र 2025- 26 258
(B) *विद्यालय में उपस्थिति %*
सत्र 2023-24 76%
सत्र 2024-25 81%
सत्र 2025-26 87%
(C) *प्रतियोगी परीक्षा NMMSE में सफलता*
सत्र 2021-22 02
सत्र 2022-23 02
सत्र 2023-24 02
सत्र 2024-25 03
🎄 *सत्र 2022-23*
सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता (चित्रकला में जनपद स्तर पर द्वितीय स्थान)। 🎄 गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में जनपद स्तर पर 02 छात्राएं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम व चित्रकला में द्वितीय स्थान।
*सत्र 2023-2024*
🎄 जनपद स्तरीय प्रतियोगिता डायट कुशीनगर में मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रंगोली में द्वितीय स्थान व एकल नृत्य में एक तृतीय स्थान।
🎄 जनपदीय स्तर गणित प्रतियोगिता डायट कुशीनगर में उच्च प्राथमिक वर्ग प्रथम स्थान तथा प्राथमिक स्तर द्वितीय स्थान।
*सत्र 2024-25*
🎄 सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता (ब्लॉक स्तरीय द्वितीय स्थान)
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान।
🎄गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता (डायट कुशीनगर पांचवा स्थान)
*राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम/विज्ञान प्रदर्शनी* विकासखंड स्तर पर क्विज और मॉडल में प्रथम।
🎄*राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम/विज्ञान प्रदर्शनी*
जनपद स्तर पर द्वितीय स्थान।
Note- प्रतिभागी एवं चयनित छात्रा खुशी गुप्ता को पुरस्कार सम्मान के रूप में बैग, विज्ञान किट, मैडल, ट्रॉफी, टैबलेट मिला। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर चयन राज्य स्तरीय एक्सपोजर विजिट सतीश धवन सेंटर श्रीहरिकोटा आंध्र प्रदेश जाने का अवसर हवाई जहाज से प्राप्त हुआ।
(E) *खेल कूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2022-23*
✏️ विकासखंड स्तर पर
📌 MAP प्रतियोगिता प्रथम
📌 सांस्कृतिक समूहगान द्वितीय
📌 कूद उच्च प्राथमिक बालिका प्रथम
📌 ऊंची कूद उच्च प्राथमिक बालक प्रथम
📌 सुलेख प्राथमिक प्रथम
*2023-24*
📌 MAP प्रतियोगिता द्वितीय
📌 दौड़ 100 मीटर प्राथमिक वर्ग बालिका प्रथम
📌 लंबी कूद बालिका प्रथम
📌 ऊंची कूद बालक द्वितीय
📌 अंत्याक्षरी द्वितीय
*2024-25*
📌 MAP प्रतियोगिता प्रथम
📌 दौड़ 200 मीटर बालिका उच्च प्राथमिक प्रथम
📌 ऊंची कूद उच्च प्राथमिक बालक द्वितीय
📌 अंत्याक्षरी प्रथम
📌 खो खो बालिका वर्ग प्रथम
*जनपद स्तर* अंत्याक्षरी प्रथम
*मंडल स्तर* अंत्याक्षरी द्वितीय
(F) *विद्यालय संसाधन*
📌 07 शिक्षक कक्ष
📌 01 पुस्तकालय
📌 01 कंप्यूटर कक्ष
📌 अलग- अलग शौचालय
📌 छात्र- छात्राओं हेतु खेल सामग्री
(G) *नवाचार एवं शैक्षिक प्रयास*
🎄 समुदाय के सहयोग से छात्र- छात्राओं हेतु टाई, बेल्ट व आई कार्ड।
🎄 प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन।
🎄 वार्षिकोत्सव/नामांकन उत्सव का आयोजन।
🎄 शैक्षिक भ्रमण।
🎄 प्रतिमाह सामान्य व विषयगत वस्तुनिष्ठ प्रश्न निर्माण करके कक्षावार छात्र- छात्राओं का आकलन।
🎄 *व्यक्तिगत उपलब्धि*
🎄 सत्र 2024-25 में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 03 छात्र-छात्राओं के चयन के उपरांत राज स्तरीय कार्यशाला के माध्यम से प्राप्त प्रशस्ति पत्र को खंड शिक्षा अधिकारी मोतीचक के द्वारा (ट्रॉफी एवं मैडल) सम्मान समारोह आयोजित करके दिया गया।
🎄 शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी कुशीनगर के सभागार में शिक्षक दिवस के अवसर पर विकासखंड मोतीचक से उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्राप्त हुआ।
🎄 मिशन शिक्षण संवाद कुशीनगर के राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्रतिभाग किया।
🎄 बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में विशिष्ट योगदान के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
संकलन- मंजू सिंह
मिशन शिक्षण संवाद टीम कुशीनगर



































Comments
Post a Comment