७४२ - अनमोल रत्न सलीम अहमद (इ०प्र०अ०) प्राथमिक विद्यालय खंजननगर, ब्लॉक- मितौली, जनपद- लखीमपुर खीरी, राज्य- उत्तर प्रदेश
🏅#अनमोल_रत्न-2026🏅
👉1- शिक्षक का नाम व पद - #सलीम_अहमद (प्रभारी प्रधानाध्यापक)
👉2- विद्यालय - प्राथमिक विद्यालय खंजननगर
ब्लॉक- मितौली, जनपद- लखीमपुर खीरी, राज्य- उत्तर प्रदेश।
https://www.facebook.com/share/p/1CCTUxMKa9/
👉3- शिक्षक के रूप में सेवा की शुरुआत का वर्ष- 2020
👉4- शिक्षक के रूप में आप द्वारा विद्यालय, बच्चों और समाज के बीच किए गये स्वैच्छिक स्वयंसेवी के रूप में प्रेरक, अनुकरणीय एवं सकारात्मक कार्यों का संक्षिप्त विवरण।
हमारे द्वारा शिक्षण कार्य को शिक्षण अधिगम सामग्री का उपयोग करके अत्यंत सरल व प्रभावशाली तरीके से कराया जाता है। विद्यालय के भौतिक वातावरण व कक्षा-कक्षों को आकर्षक बनाया गया है। कक्षा-कक्ष की दीवारों पर शिक्षण अधिगम सामग्री का उपयोग किया गया है। जिससे छात्र-छात्राओं का विद्यालय के प्रति लगाव भी बढ़ रहा है। साथ ही साथ छात्र-छात्राओं को सीखने के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। विद्यालय में छात्र छात्राओं का नामांकन भी बढ़ा है। पढ़ाई के साथ-साथ इन्होंने खेल में भी इतिहास रचने का कार्य किया है। न्याय पंचायत स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर मंडल स्तर तक प्रतियोगिताओं में मेरे विद्यालय के छात्र-छात्राओं की प्रतिभागिता रही है इन्होंने अपनी प्रतिभा से शैक्षिक सत्र 2024-25 में विद्यालय की छात्रा सोनाली देवी व वर्तमान सत्र 2025-26 में विद्यालय की चार छात्राएं सरिता देवी, पूजा देवी, साहिब, अंकिता देवी व छात्र अनमोल का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में जिम्नास्टिक खेल में कराकर कीर्तिमान रचा है। वर्तमान सत्र 2026-27 में 06 छात्राओं का स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रथम चरण के ट्रायल में चयनित हुए है। प्रत्येक विभागीय कार्यक्रम में चाहे वह विकासखंड स्तर पर हो या जनपद स्तर पर हो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता हूँ। मेरे विद्यालय के बच्चों का शैक्षिक अधिगम स्तर बहुत अच्छा है। मेरे विद्यालय के बच्चे स्कूल आने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं। मेरा अपने स्टाफ के प्रति बच्चों के प्रति व अभिभावकों के प्रति विशेष लगाव है। बेसिक शिक्षा विभाग को उन्नत के पद पर ले जाने के लिए मेरा यह प्रयास हमेशा जारी रहेगा। मेरा विद्यालय निपुण विद्यालय है इसके लिए विद्यालय को जिलाधिकारी महोदय के द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्राप्त हुआ है। मेरे द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद को संभालते हुए अन्य पदों जैसे ब्लॉक नोडल बालिका शिक्षा, शिक्षक संकुल, ब्लॉक महामंत्री अटेवा का भी बहुत अच्छे तरीके से निर्वहन किया जा रहा है। वर्तमान में ब्लॉक नोडल बालिका शिक्षा के पद पर रहते हुए मेरे द्वारा बालिकाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर कार्य किया है व जनपद में अपने विकासखंड का नाम भी रोशन किया है, बालिका शिक्षा में इनका उद्देश्य बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान व आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है, इसके लिए इन्हें जनपद स्तर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुझे मुख्य अतिथि सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश के द्वारा सम्मानित भी किया गया है।
👉5- वर्तमान विद्यालय में आपके द्वारा किए जा रहे प्रेरक प्रयास।
👉A- विद्यालय में नामांकन-
2024.25 नामांकन 182 छात्र छात्रा
2025-26 नामांकन 180 छात्र छात्रा
2026-27 नामांकन अब तक 151/ एडमीशन जारी हैं।
👉B- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत- 80 प्रतिशत
👉C- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- 51
👉D- विद्यालय के बच्चों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता।
06 बच्चों का स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में चयन हुआ है l
वर्ष, परीक्षा का नाम, उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या
👉E- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सफलता।
पिछले तीन सालों से लगातार ब्लॉक स्तर पर लगभग 70 प्रतिशत से अधिक प्रतियोगिता में विजेता
जनपद स्तर खेलकूद प्रतियोगिताओं में 2 बार प्रथम
मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में 2 बार प्रतिभागिता जिसमे से क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान
साभार - सलीम अहमद (इ०प्र०अ०)
प्राथमिक विद्यालय खंजननगर, ब्लॉक- मितौली,
जनपद- लखीमपुर खीरी, राज्य- उत्तर प्रदेश

Comments
Post a Comment