७४१ - अनमोल रत्न श्री हरीश नौटियाल राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बड़ेथी, ब्लॉक- चिन्यालीसौड़, जनपद- उत्तरकाशी, राज्य- उत्तराखण्ड
🏅#अनमोन_रत्न -2026🏅
"अच्छाई के बीज बोने से ही तो अच्छाई की फसल मिलती है"
👉1- शिक्षक का नाम व पद- हरीश नौटियाल (स०अ०)
👉2- विद्यालय का नाम- राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बड़ेथी, ब्लॉक- चिन्यालीसौड़, जनपद- उत्तरकाशी, राज्य- उत्तराखण्ड
https://www.facebook.com/share/p/1FZQFDoAuQ/
👉3- विद्यालय में नियुक्ति तिथि-
रा०आ० प्रा० विद्यालय बड़ेथी - 2025
रा०आ० प्रा० विद्यालय कोटधार - 2019
रा०आ० प्रा० विद्यालय सांकरी - 2013
👉4- विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं भौतिक संसाधन-
20×18 फुट के स्टेज सहित प्रार्थना स्थल
05 शिक्षण कक्ष
व्यवस्थित पुस्तकालय एवं कंप्यूटर शिक्षण कक्ष
छात्र-छात्राओं हेतु अलग-अलग शौचालय
गतिविधि कक्ष
वाई-फाई स्कूल परिसर
कक्षाओं में स्मार्ट टीवी
प्रोजेक्टर एवं क्यान एजुकेशन सिस्टम
👉5- विद्यालय में कुल शिक्षक/स्टॉफ-
01 प्रधानाध्यापक
05 सहायक अध्यापक (विषय आधारित)
02 स्वयंसेवी शिक्षक
02 भोजन माताएंँ
01 आंगनवाड़ी कार्यकर्ती
👉6- विद्यालय में नामांकन- 160
2022-23 : 116
2023-24 : 118
2024-25 : 122
(बाल वाटिका सहित 152)
👉7- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत (3 वर्ष का)-
2023-24 : 96%
2024-25 : 95%
2025-26 : 96%
👉8- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- 25
👉9- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की संख्या, वर्ष एवं विवरण- प्रति वर्ष
🏅 (अ) ब्लॉक स्तर
➤ वर्ष 2023, 2024 एवं 2025 में लोकनृत्य, दौड़ एवं कबड्डी में प्रतिभाग।
➤ लोकनृत्य में प्रथम, जनपद हेतु चयन
➤ सपनों की उड़ान (सामान्य ज्ञान) - प्रथम
➤ सपनों की उड़ान (विज्ञान नवाचार मॉडल प्रदर्शनी) - प्रथम
➤ अबेकस प्रतियोगिता में प्रथम
➤ निपुण भारत प्रतियोगिता - प्रथम
🏅 (ब) जनपद स्तर
➤ वर्ष 2025 में लोकनृत्य में प्रतिभाग, तृतीय स्थान
➤ वर्ष 2025 में दौड़ एवं कबड्डी में प्रतिभाग
➤ सपनों की उड़ान (सामान्य ज्ञान) - प्रथम
➤ सपनों की उड़ान (विज्ञान नवाचार मॉडल प्रदर्शनी) - प्रथम
➤ अबेकस प्रतियोगिता में द्वितीय
🏅 जिला/जनपद स्तर
विज्ञान प्रदर्शनी प्रथम स्थान
सपनों की उड़ान (विज्ञान नवाचार मॉडल प्रदर्शनी) - प्रथम
राज्य स्तर हेतु चयन
🏅 राज्य स्तर
मैथ्स विजार्ड – पल्लवी पंवार (2025-26)
इंग्लिश विजार्ड – विजयलक्ष्मी (2025-26)
👉10- प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्रों की संख्या, वर्ष एवं विवरण- 05, वर्ष 2022 से 2024-25 तक लगातार।
➤ वर्ष 2022 से 2025 तक कुल 20 विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन।
➤ राजीव गांधी नवोदय विद्यालय – 07 विद्यार्थी
➤ जवाहर नवोदय विद्यालय – 05 विद्यार्थी
➤ हिम ज्योति स्कूल – 08 विद्यार्थी
इसके अतिरिक्त—
➤ Maths Wizard प्रतियोगिता में ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन (प्रथम स्थान), राज्य स्तर पर प्रतिभाग।
➤ English Wizard प्रतियोगिता में ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन (प्रथम स्थान), राज्य स्तर पर प्रतिभाग।
➤ Abacus प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर सहभागिता।
➤ प्रवेशोत्सव में 65 नवीन नामांकन।
➤ सर्वश्रेष्ठ विद्यालय पुस्तकालय स्तरीय प्रतियोगिता में राज्यस्तरीय पुरस्कार।
➤ विद्यालय के महिला प्रेरक समूह को राज्यस्तरीय प्रतिभाग।
👉11- शिक्षक की व्यक्तिगत अनुकरणीय उपलब्धियाँ-
➤ शहरी क्षेत्र में विद्यालय एवं आसपास 3 निजी विद्यालय होने के बावजूद निरन्तर छात्र संख्या में वृद्धि।
➤ विद्यालय के भौतिक एवं शैक्षिक विकास में उल्लेखनीय योगदान।
➤ जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदाय से सहयोग प्राप्त कर विद्यालय विकास को नई दिशा देना। विद्यालय में संसाधन जैसे लैपटॉप, सुरक्षा दीवार, स्मार्ट टीवी का शिक्षा दान सहयोग।
➤ विद्यालय में पेयजल समस्या का सफल समाधान।
➤ "प्रवेशोत्सव, वार्षिक उत्सव एवं शैक्षिक भ्रमण" जैसे प्रेरणादायी नवाचारों का सफल संचालन।
➤ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बाल-केंद्रित शिक्षण के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देकर विद्यालय की विशिष्ट पहचान स्थापित करना।
शोध :-
Action Research on topic "Interdependence inbetween plant animal and human being"
नवाचार :-
1- हमारे आस-पास विषय में "विषय डायरी" का निर्माण।
2- स्थानीय गढ़वाली एवं हिंदी भाषा में विज्ञान संबंधी एनीमेशन वीडियो का निर्माण।
3- NAS एवं SLAS परीक्षा हेतु अभ्यास पुस्तिका का प्रकाशन।
4- विज्ञान विषय और प्रारम्भिक शिक्षा हेतु 15 पुस्तकों का लेखन एवं प्रकाशन।
5- विज्ञान प्रगति तथा आई वंडर (Rediscovering School Science) आदि प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विज्ञान पत्रिकाओं में लेख प्रकाशित।
सम्मान :-
टीचर्स ऑफ द ईयर 2020 (राज्य स्तरीय)
टीचर्स ऑफ द ईयर 2021 (राज्य स्तरीय)
हिमालयी शैक्षिक उत्कृष्टता अवार्ड 2021
टीचर्स ऑफ द ईयर 2025 (राज्य स्तरीय)
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हेतु राज्य से नामांकन - 2020, 2021
👉12- आपकी नजर में मिशन शिक्षण संवाद की शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण में-
मेरी दृष्टि में मिशन शिक्षण संवाद शिक्षा के उत्थान का एक महत्वपूर्ण अभियान है। यह शिक्षकों और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण-अधिगम सामग्री उपलब्ध कराकर शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाता है। शिक्षकों के सम्मान और उनके निरंतर मार्गदर्शन से शिक्षण कार्य को नई दिशा मिलती है। दैनिक प्रश्नपत्र, योग तथा शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायता मिलती है। यह मंच ज्ञान, संस्कार और मानवता के मूल्यों को भी बढ़ावा देता है। मिशन शिक्षण संवाद शिक्षा, शिक्षक और समाज के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य कर रहा है, जो राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
👉13- अनमोल शिक्षक के रूप में शिक्षक समाज को आपका संदेश-
एक शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र का निर्माता होता है। मेरा शिक्षक समाज को संदेश है कि हम सभी विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ-साथ कौशल, संस्कार, नैतिकता और मानवीय मूल्यों का भी विकास करें। प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा को पहचानकर उसे आगे बढ़ने का अवसर दें। शिक्षा को रोचक, सरल और जीवनोपयोगी बनाने का प्रयास करें। निरन्तर सीखते रहें और बदलते समय के अनुसार स्वयं को अद्यतन रखें। शिक्षक का समर्पण ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। आइए, हम सब मिलकर एक शिक्षित, संस्कारित और सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
👉14- साभार- विद्यालय के प्रधानाध्यापक का नाम, पता परिचय-
श्री संजय कुकसाल - प्रधानाध्यापक
रा०आ० प्रा० विद्यालय बड़ेथी, चिन्यालीसौड़
(शैलेश मटियानी पुरस्कार - 2023-24)
श्री मुरारी राणा (सहायक अध्यापक)
(शैलेश मटियानी पुरस्कार - 2024-25)
श्री गोपाल सिंह नेगी (सहायक अध्यापक)
श्रीमती ममता कोठारी (सहायक अध्यापिका)
श्री राजीव पंवार (सहायक अध्यापक)
👉15- संकलन कर्ता- जनपद का नाम
श्री विजय प्रकाश बडोला
टीम मिशन शिक्षण संवाद (उत्तरकाशी)
सहयोग - माधव सिंह नेगी (संयोजक गढ़वाल)
मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड

Comments
Post a Comment