41 - मेरा विद्यालय मेरा गौरव, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बड़ेथी, विकासखण्ड - चिन्यालीसौड़, जिला - उत्तरकाशी, उत्तराखण्ड
🏆#मेरा_विद्यालय, #मेरा_गौरव🏆
🌹 राजकीय विद्यालय, मेरा गौरव🌹
👉1-) विद्यालय का नाम- राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बड़ेथी, विकासखण्ड - चिन्यालीसौड़, जिला - उत्तरकाशी, उत्तराखण्ड।
👉2-) स्थापना- 1972
👉3-) छात्रों की उपलब्धि
🏅 (अ) ब्लॉक स्तर
➤ इंग्लिश जीनियस प्रतियोगिता में 2 छात्रों को प्रथम स्थान।
➤ मैथ विजार्ड प्रतियोगिता में 2 छात्रों को प्रथम स्थान।
➤ वर्ष 2023, 2024 एवं 2025 में लोकनृत्य, दौड़ एवं कबड्डी में प्रतिभाग।
➤ लोकनृत्य में प्रथम जनपद हेतु चयन
➤ सपनों की उड़ान ( सामान्य ज्ञान ) - प्रथम
➤ सपनो की उड़ान ( विज्ञान नवाचार मॉडल प्रदर्शनी) - प्रथम
➤ अबेकस प्रतियोगिता में प्रथम
➤ निपुण भारत प्रतियोगिता - प्रथम
https://www.facebook.com/share/p/1Dccmr7gar/
(ब) जनपद स्तर
➤ इंग्लिश जीनियस प्रतियोगिता में 2 छात्रों को प्रथम स्थान।
➤ मैथ विजार्ड प्रतियोगिता में 2 छात्रों को प्रथम स्थान।
➤ वर्ष 2025 में लोकनृत्य में प्रतिभाग, तृतीय स्थान
➤ वर्ष 2025 में दौड़ एवं कबड्डी में प्रतिभाग।
➤सपनो की उड़ान ( सामान्य ज्ञान ) - प्रथम
➤ सपनों की उड़ान ( विज्ञान नवाचार मॉडल प्रदर्शनी) - प्रथम
➤ अबेकस प्रतियोगिता में द्वितीय
🏅जिला/जनपद स्तर- विज्ञान प्रदर्शनी प्रथम स्थान
सपनों की उड़ान ( विज्ञान नवाचार मॉडल प्रदर्शनी) - प्रथम , राज्य स्तर हेतु चयन।
🏅राज्य स्तर -*
मैथ्स विजार्ड पल्लवी पंवार ( 2025 - 26 ),
इंग्लिश विजार्ड विजयलक्ष्मी ( 2025 - 26 )
मैथ्स विजार्ड , अक्षर घिल्डियाल ( 2023 - 24 )
अंताक्षरी प्रतियोगिता में 4 छात्राओं का राज्यस्तर पर प्रतिभाग ( 2022 )
विद्यालय के महिला प्रेरक समूह का राज्य स्तर पर प्रतिभाग ( 2026 )
बैंड प्रतियोगिता में राज्यस्तरीय चयन एवं प्रतिभाग।
a-) *शिक्षा के क्षेत्र में* -
➤ वर्ष 2022 से 2025 तक कुल 20 विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन।
➤ राजीव गांधी नवोदय विद्यालय – 07 विद्यार्थी
➤ जवाहर नवोदय विद्यालय –05 विद्यार्थी
➤ हिम ज्योति स्कूल - 08 विद्यार्थी
*सांस्कृतिक कार्यों में सहभागिता*
1- संकुल स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर लोकनृत्य में प्रथम।
2 - जनपद स्तर पर द्वितीय स्थान।
3 - लोकगीत गायन में जनपद स्तर पर द्वितीय स्थान।
4 - प्रत्येक वर्ष भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन।
5 - स्थानीय त्यौहार, उत्सवों एवं परम्पराओं का विद्यालय में आयोजन।
6 - नृत्य, नाटक तथा कहानी कथन विधाओं में छात्रों का नियमित प्रतिभाग।
रचनात्मक कार्य-
1- छात्रों की प्रस्तुति हेतु प्रयाप्त बड़े स्टेज का निर्माण।
2 - बहु विषयक, व्यवस्थित पुस्तकालय की व्यवस्था।
3 - हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान के रीडिंग कॉर्नर का निर्माण।
4 - विद्यालय में पेंटिंग कार्य से चाइल्ड फ्रेंडली आकर्षक दीवारों का कार्य।
5 - तकनीकी ज्ञान हेतु कंप्यूटर कक्ष का निर्माण।
6 - छात्रों को डिजिटल माध्यम जैसे स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर एवं क्यान प्रोजेक्टर सिस्टम से शिक्षण अधिगम।
7 - वास्तविक अनुभव हेतु प्रतिवर्ष शैक्षिक भ्रमण का आयोजन
8 - विद्यालय द्वारा स्वयं बालवाटिका का संचालन।
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में-
1 - विद्यालय में इको क्लब की स्थापना।
2 - हरेला, फुलवारी आदि त्योहारों का सतत आयोजन।
3 - स्वच्छता कार्यों हेतु डेटॉल हाइजीन प्रोग्राम द्वारा चयनित विद्यालय
4 - स्वच्छता प्रयासों हेतु विकासखण्ड स्तर पर सम्मानित
अन्य उपलब्धि :-
उत्कृष्ठ शिक्षण अधिगम, विद्यालय प्रबन्धन, शिक्षणेत्तर गतिविधियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में सतत उत्कृष्ठ परिणाम हेतु विद्यालय के शिक्षकों का समय समय पर समान।
संजय कुकसाल- प्रधानाध्यापक -
(शैलेश मटियानी पुरस्कार - 2023-24)
श्री मुरारी राणा ( सहायक अध्यापक)
(शैलेश मटियानी पुरस्कार - 2024-25)
श्री हरीश नौटियाल ( सहायक अध्यापक)
( राज्य शिक्षक पुरस्कार - 2021, 2022, 2025 )
श्री गोपाल सिंह नेगी ( सहायक अध्यापक)
(गंगा तरूश्री सम्मान - 2025 )
श्रीमती ममता कोठारी (सहायक अध्यापिका)
श्री राजीव पंवार ( सहायक अध्यापक)
2- वर्तमान छात्र संख्या
कुल छात्र संख्या 152 ( बालवाटिका सहित ).
5-) विद्यालय प्रबंध समिति / स्थानीय समाज द्वारा दिया गया सहयोग--
विद्यालय के भौतिक एवं शैक्षिक विकास में उल्लेखनीय योगदान।
➤ जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदाय से सहयोग प्राप्त कर विद्यालय विकास को नई दिशा देना।
➤ विद्यालय की अभिभावक श्रीमती अंजू देवी द्वारा विद्यालय के पूर्व छात्रों और दो बच्चों के सेना में चयन पर विद्यालय को लैपटॉप भेंट किया गया।
➤ नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा शिक्षण अधिगम में सहयोग हेतु, दो स्मार्ट टीवी का शिक्षा दान सहयोग।
7-) शिक्षकों का विवरण
श्री संजय कुकसाल- प्रधानाध्यापक -
श्री मुरारी राणा ( सहायक अध्यापक)
श्री हरीश नौटियाल ( सहायक अध्यापक)
श्रीमती ममता कोठारी (सहायक अध्यापिका)
श्री राजीव पंवार ( सहायक अध्यापक)
आज 152 छात्र-छात्राओं के साथ प्रगति के पथ पर अग्रसर राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बड़ेथी, उत्तरकाशी यह सिद्ध करता है कि जब समर्पित शिक्षक, जागरूक अभिभावक, सक्रिय विद्यालय प्रबंधन समिति तथा उत्साही विद्यार्थी एक साझा लक्ष्य के साथ कार्य करते हैं, तब सफलता के नए आयाम स्थापित होते हैं। शैक्षिक उत्कृष्टता, नवाचार, संस्कार, खेल, संस्कृति एवं सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में विद्यालय की उपलब्धियाँ इसे एक आदर्श शिक्षण संस्थान के रूप में स्थापित करती हैं। यह विद्यालय न केवल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहा है, बल्कि समाज में गुणवत्तापूर्ण सरकारी शिक्षा का एक प्रेरणादायी उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहा है। वास्तव में, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बड़ेथी "राजकीय विद्यालय, मेरा गौरव" की भावना को सार्थक रूप से चरितार्थ करता है।
🌹 "जहाँ शिक्षा संस्कारों से जुड़ती है, वहाँ सफलता केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि परंपरा बन जाती है।" 🌹
माधव सिंह नेगी (संयोजक गढ़वाल)
मिशन शिक्षण संवाद गढ़वाल मण्डल उत्तराखण्ड
संकलन- विजय बड़ौला, जिला संयोजक, उत्तरकाशी
सहयोग- हर्षवर्द्धन जमलोकी, टीम मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड।


























Comments
Post a Comment