७४९ - अनमोल रत्न महाराज सिंह (स०अ०) उच्च प्राथमिक विद्यालय पहरई, ब्लॉक - शीतलपुर, जनपद - एटा, राज्य- उत्तर प्रदेश
🏅#अनमोल_रत्न-2026🏅
👉1- शिक्षक - श्री महाराज सिंह
👉2- विद्यालय - उच्च प्राथमिक विद्यालय पहरई, ब्लॉक- शीतलपुर, जिला -एटा, उत्तर प्रदेश
https://www.facebook.com/share/p/18qLbkBt16/
👉3- शिक्षक के रूप में सेवा की शुरुआत का वर्ष- दिसम्बर - 2002
👉4- शिक्षक के रूप में आप द्वारा विद्यालय, बच्चों और समाज के बीच किए गये स्वैच्छिक स्वयंसेवी के रूप में प्रेरक, अनुकरणीय एवं सकारात्मक कार्यों का संक्षिप्त विवरण।....
हमारे द्वारा शिक्षण कार्य को शिक्षण अधिगम सामग्री का उपयोग करके अत्यंत सरल व प्रभावशाली तरीके से कराया जाता है। विद्यालय के भौतिक वातावरण व कक्षा-कक्षों को आकर्षक बनाया गया है। कक्षा-कक्ष की दीवारों पर शिक्षण अधिगम सामग्री का उपयोग किया गया है। जिससे छात्र-छात्राओं का विद्यालय के प्रति लगाव भी बढ़ रहा है। साथ ही साथ छात्र-छात्राओं को सीखने के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। विद्यालय में छात्र छात्राओं का नामांकन भी बढ़ा है। मेरे द्वारा छात्रों को अतिरिक्त समय देते हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NMMSE, नवोदय, श्रेष्ठा एग्जाम अटल आवासीय विद्यालय हेतु तैयारी कराई जाती हैl पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को खेल प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग कराया जाता है जिनके परिणाम नीचे दिए जा रहे हैंl हमारे विद्यालय से न्याय पंचायत स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर मंडल स्तर तक प्रतियोगिताओं में मेरे विद्यालय के छात्र-छात्राओं की प्रतिभागिता रही हैंl मेरे विद्यालय के बच्चों का शैक्षिक अधिगम स्तर बहुत अच्छा है। मेरे विद्यालय के बच्चे स्कूल आने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं। मेरा अपने स्टाफ के प्रति बच्चों के प्रति व अभिभावकों के प्रति विशेष लगाव है।
👉5- वर्तमान विद्यालय में आपके द्वारा किए जा रहे प्रेरक प्रयास।
👉A- विद्यालय में नामांकन-
2024 - 25 नामांकन 68 छात्र छात्रा
2025 - 26 नामांकन 71 छात्र छात्रा
2026 - 27 नामांकन अब तक 82 एडमीशन जारी हैं।
👉B- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत- 80 प्रतिशत
👉C- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- 38
👉D- विद्यालय के बच्चों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता
✍️1. वर्ष.. 2023-24
परीक्षा.. NMMSE, राष्ट्रीय अविष्कार अभियान विज्ञान खोज उत्तीर्ण छात्र.. 6, 3
✍️2. वर्ष.. 2024-25 परीक्षा.. NMMSE, इंस्पायर्ड अवार्ड, राष्ट्रीय अविष्कार अभियान विज्ञान खोज, उत्तीर्ण छात्र.. 6, 1, 3
✍️3. वर्ष.. 2025-26, परीक्षा.. NMMSE, इंस्पायर्ड अवार्ड, राष्ट्रीय अविष्कार अभियान विज्ञान खोज, गणित ओलंपियाड, उत्तीर्ण छात्र.. 5 , 1, 1,1
👉E- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सफलता।
✍️1. 2023-24 में जिला स्तर पर बालिका, खो खो टीम उपविजेता फुटबॉल बालक टीम विजेता
✍️2. 2024-25 में कबड्डी बालक टीम जिला स्तर पर उपविजेता
✍️3. 2025-26 में कबड्डी बालिका टीम का मण्डल के लिए चयन
साभार -
महाराज सिंह (स०अ०)
उच्च प्राथमिक विद्यालय पहरई, ब्लॉक - शीतलपुर, जनपद - एटा, राज्य- उत्तर प्रदेश















Comments
Post a Comment