42 - मेरा विद्यालय मेरा गौरव राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतबे, विकासखंड - बागेश्वर, जनपद - बागेश्वर, उत्तराखण्ड।
🏆#मेरा_विद्यालय, #मेरा_गौरव🏆
🌹 राजकीय विद्यालय, मेरा गौरव 🌹
👉1. विद्यालय - राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतबे, विकासखंड - बागेश्वर, जनपद - बागेश्वर, उत्तराखण्ड।
https://www.facebook.com/share/p/18pPiKVGvy/
👉2. स्थापना वर्ष - 1980
👉3. छात्रों की उपलब्धियाँ
(अ) शिक्षा के क्षेत्र में
विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न छात्रवृत्ति परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS)
विद्यालय के 06 विद्यार्थियों का चयन NMMS छात्रवृत्ति हेतु हुआ है, जिनमें प्रमुख रूप से—
भावेश– NMMS छात्रवृत्ति
चेतन जोशी – NMMS छात्रवृत्ति
प्रभाकरण – NMMS छात्रवृत्ति
मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति
विद्यालय के 10 विद्यार्थियों का चयन मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति हेतु हुआ है, जिनमें प्रमुख रूप से—
हर्षिता – मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति
चेतन जोशी – मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति
प्रभाकरण – मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति
चांदनी – मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति
विशेष उपलब्धि
प्रभाकरण ने मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति एवं NMMS छात्रवृत्ति दोनों में चयन प्राप्त करने के साथ-साथ ब्लॉक टॉपर बनकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
(ब) खेलकूद के क्षेत्र में
विद्यालय के विद्यार्थियों ने विशेष व्यायाम, खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता करते हुए राज्य स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
(स) सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता
विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नाटक, संगीत, लोकनृत्य, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय पर्वों तथा पारंपरिक उत्सवों में विद्यार्थियों की सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता रहती है। इन आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक मूल्यों का विकास किया जाता है।
(द) रचनात्मक कार्य
विद्यालय की सहायक अध्यापिका श्रीमती किरन साह द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर नवाचारी एवं रचनात्मक गतिविधियों का संचालन किया जाता है।
विद्यार्थियों को राखी निर्माण, मिट्टी के दीये एवं खिलौने बनाना, चित्रकला, हस्तकला तथा अन्य कलात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे उनकी सृजनात्मक क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास हो सके।
शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने हेतु विद्यार्थियों को नियमित रूप से ताइक्वांडो, ज़ुम्बा एवं योग प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मरक्षा कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित होती है।
विद्यालय में पारंपरिक लोकपर्व ‘फूलदेई’ सहित विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों का संचालन कर विद्यार्थियों को अपनी लोकसंस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जाता है।
विशेष रूप से श्रीमती किरन साह अपने तथा विद्यार्थियों के जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय में स्नेह भोज का आयोजन करती हैं तथा बच्चों को व्यक्तिगत स्तर पर पुरस्कार एवं प्रोत्साहन सामग्री प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन करती हैं। यह पहल विद्यार्थियों में अपनत्व, पारिवारिक भावना, सकारात्मक सोच एवं विद्यालय के प्रति आत्मीय जुड़ाव विकसित करने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुई है।
(य) कार्यानुभव
श्रीमती किरन साह वर्ष 1995 से निरंतर शिक्षण कार्य में संलग्न हैं। लगभग 30 वर्षों के अनुभव के साथ वे विद्यार्थियों के शैक्षणिक, नैतिक, सामाजिक एवं रचनात्मक विकास हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं।
(र) पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में
विद्यालय में समय-समय पर वृक्षारोपण अभियान संचालित किए जाते हैं। हरेला पर्व के अवसर पर पौधारोपण, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित की जाती है।
(ल) अन्य विशेषताएँ
गतिविधि आधारित शिक्षण
सहयोगात्मक अधिगम
कम्प्यूटर शिक्षा का प्रभावी उपयोग
सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु नवाचारी प्रयास
👉4. वर्तमान छात्र संख्या - 36
👉5. विद्यालय प्रबंध समिति एवं स्थानीय समाज का सहयोग :-
विद्यालय प्रबंध समिति एवं स्थानीय समाज का विद्यालय के प्रति अत्यंत सकारात्मक, सहयोगात्मक एवं प्रेरणादायी दृष्टिकोण रहा है। प्रत्येक वर्ष शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाता है, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरणा मिलती है।
विद्यालय में आयोजित शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, पर्यावरणीय एवं सामाजिक गतिविधियों में विद्यालय प्रबंध समिति, अभिभावकों एवं स्थानीय समाज का सक्रिय सहयोग प्राप्त होता है। विद्यालय के विकास, अनुशासन, संसाधनों के संरक्षण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में स्थानीय समुदाय सदैव सहयोगी भूमिका निभाता है।
समाज एवं विद्यालय के इस सशक्त समन्वय के फलस्वरूप विद्यालय में सकारात्मक शैक्षिक वातावरण का निर्माण हुआ है, जिससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने एवं उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त करने के पर्याप्त अवसर मिल रहे हैं।
👉6. शिक्षकों का विवरण
प्रधानाध्यापक एवं एल.टी. अध्यापक – 05
जूनियर अध्यापक – 02
शिक्षक का नाम एवं पद
श्रीमती किरन साह, सहायक अध्यापिका
विद्यालय में नियुक्ति तिथि - अप्रैल, 2015
👉संलग्न फोटो
1. विद्यालय परिवेश एवं भौतिक संसाधन
विद्यालय भवन
कक्ष-कक्षाएँ
पुस्तकालय
खेल मैदान
स्मार्ट कक्षा एवं अन्य संसाधन
2. विद्यार्थियों की गतिविधियाँ
प्रार्थना सभा
शैक्षणिक गतिविधियाँ
सांस्कृतिक कार्यक्रम
खेलकूद प्रतियोगिताएँ
पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम
3. छात्र उपलब्धियाँ
हर्षिता – मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति
चेतन जोशी – मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति एवं NMMS छात्रवृत्ति
भवेश – NMMS छात्रवृत्ति
प्रभाकरण – मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति, NMMS छात्रवृत्ति एवं ब्लॉक टॉपर
चांदनी – मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति
4. शिक्षक की विशिष्ट उपलब्धियाँ
श्रीमती किरन साह द्वारा संचालित नवाचारी गतिविधियाँ
रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
विद्यार्थियों के साथ स्नेह भोज एवं प्रेरक पहल
ताइक्वांडो, योग एवं ज़ुम्बा प्रशिक्षण गतिविधियाँ
👉संकलन : श्रीमती किरन शाह, जिला संयोजक बागेश्वर
संदेश - रा० उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतबे की उपलब्धियाँ समर्पण, नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रेरक उदाहरण हैं। विद्यालय परिवार को निरंतर प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।
- माधव सिंह नेगी (मण्डल संयोजक) मिशन शिक्षण संवाद गढ़वाल, उत्तराखण्ड
सहयोग : हर्षवर्द्धन जमलोकी, टीम मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड।



























Comments
Post a Comment