७४४ - अनमोल रत्न श्री गोपाल सिंह नेगी राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बड़ेथी, ब्लॉक- चिन्यालीसौड़, जनपद- उत्तरकाशी, राज्य- उत्तराखण्ड

 🏅#अनमोल_रत्न-2026🏅

"अच्छाई के बीज बोने से ही तो अच्छाई की फसल मिलती है"
👉1- शिक्षक :- #गोपाल_सिंह_नेगी (स०अ०) अंग्रेजी
👉2- विद्यालय- राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बड़ेथी, ब्लॉक- चिन्यालीसौड़, जनपद- उत्तरकाशी, राज्य- उत्तराखण्ड
👉3- विद्यालय में नियुक्ति तिथि-
रा०आ०प्रा० विद्यालय बड़ेथी में 22/04/2025 से अब तक
रा०प्रा० विद्यालय जोगथ में- 2024
रा०प्रा०वि० Tandol चिन्यालीसौड़ में 2016 से जुलाई 2024 तक


https://www.facebook.com/share/p/1Dcbm8mDDq/
👉4- विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं भौतिक संसाधन-
कक्षानुरूप शिक्षण अधिगम कक्ष, व्यवस्थित पुस्तकालय कक्ष एवं कंप्यूटर शिक्षण कक्ष, छात्र छात्राओं हेतु अलग अलग शौचालय।
गतिविधि कक्ष। वाई-फाई स्कूल परिसर। कक्षाओं में स्मार्ट टीवी। प्रोजेक्टर एवं क्यान एजुकेशन सिस्टम।





👉5- विद्यालय में कुल शिक्षक/स्टॉफ-
01 प्रधानाध्यापक
05 सहायक अध्यापक (विषय आधारित )
02 स्वयंसेवी शिक्षक
02 भोजन माताएं।
01 आंगनवाड़ी कार्यकर्ती
👉6- विद्यालय में नामांकन- 160
2022 - 23      116
2023 - 24      118
2024 - 25      122
(बाल वाटिका सहित 152)
👉7- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत-
   2023 - 24    98%
   2024 - 25    98%
   2025 - 26    98%
👉8- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- 25














👉9- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की संख्या, वर्ष एवं विवरण- प्रति वर्ष
✍️ (अ) ब्लॉक स्तर
➤ इंग्लिश जीनियस प्रतियोगिता में 2 छात्रों को प्रथम स्थान।
➤ मैथ विजार्ड प्रतियोगिता में 2 छात्रों को प्रथम स्थान।
➤ वर्ष 2023, 2024 एवं 2025 में लोकनृत्य, दौड़ एवं कबड्डी में प्रतिभाग।
➤ लोकनृत्य में प्रथम जनपद हेतु चयन
➤ सपनों की उड़ान ( सामान्य ज्ञान ) - प्रथम
➤ सपनो की उड़ान ( विज्ञान नवाचार मॉडल प्रदर्शनी) - प्रथम
➤ अबेकस प्रतियोगिता में प्रथम
➤ निपुण भारत प्रतियोगिता - प्रथम

✍️(ब) जनपद स्तर
➤ इंग्लिश जीनियस प्रतियोगिता में 2 छात्रों को प्रथम स्थान।
➤ मैथ विजार्ड प्रतियोगिता में 2 छात्रों को प्रथम स्थान।
➤ वर्ष 2025 में लोकनृत्य में प्रतिभाग, तृतीय स्थान
➤ वर्ष 2025 में दौड़ एवं कबड्डी में प्रतिभाग।
➤सपनो की उड़ान ( सामान्य ज्ञान ) - प्रथम
➤ सपनों की उड़ान ( विज्ञान नवाचार मॉडल प्रदर्शनी) - प्रथम
➤ अबेकस प्रतियोगिता में द्वितीय

🏅जिला/जनपद स्तर- विज्ञान प्रदर्शनी प्रथम स्थान
सपनो की उड़ान ( विज्ञान नवाचार मॉडल प्रदर्शनी) - प्रथम ,  
राज्य स्तर हेतु चयन।
🏅राज्य स्तर -  मैथ्स विजार्ड  पल्लवी पंवार ( 2025 - 26)
इंग्लिश विजार्ड  विजयलक्ष्मी (2025 - 26)
👉10- प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्रों की संख्या, वर्ष एवं विवरण- 05, वर्ष 2022 से 2024-25 तक लगातार।
➤ वर्ष 2022 से 2025 तक कुल 20 विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन।
➤ राजीव गांधी नवोदय विद्यालय – 07 विद्यार्थी
➤ जवाहर नवोदय विद्यालय – 05 विद्यार्थी
➤ हिम ज्योति स्कूल - 08 विद्यार्थी

✍️इसके अतिरिक्त—
➤ Maths Wizard प्रतियोगिता में ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन
   ( प्रथम स्थान), राज्य स्तर पर प्रतिभाग।
➤ English Wizard प्रतियोगिता में ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन
   ( प्रथम स्थान) , राज्य स्तर पर प्रतिभाग।
➤ Abacus प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर सहभागिता।
➤ प्रवेशोत्सव में 65 नवीन नामांकन।
➤ सर्वश्रेष्ठ विद्यालय पुस्तकालय स्तरीय प्रतियोगिता में राज्यस्तरीय पुरस्कार।
➤ विद्यालय के महिला प्रेरक समूह को राज्यस्तरीय प्रतिभाग।

👉11- शिक्षक की व्यक्तिगत अनुकरणीय उपलब्धियाँ-
➤प्रत्येक दिन शाम के समय नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, हिमजोति विद्यालय प्रवेश परीक्षा, राजीव नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए छात्र छात्राओं को डेढ़ से दो घंटा अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जाता है। अंग्रेजी भाषा कुशलता हेतु, नित्य सायंकालीन कक्षाएं।
➤ शहरी क्षेत्र में विद्यालय, और आस पास 3 निजी विद्यालय होने के बावजूद निरन्तर छात्र संख्या में वृद्धि।
➤ विद्यालय के भौतिक एवं शैक्षिक विकास में उल्लेखनीय योगदान।
➤ जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदाय से सहयोग प्राप्त कर विद्यालय विकास को नई दिशा देना। विद्यालय में संसाधन जैसे लैपटॉप, सुरक्षा दीवार, स्मार्ट टी वी का शिक्षा दान सहयोग।
➤ विद्यालय में पेयजल समस्या का सफल समाधान।
➤ "प्रवेशोत्सव, वार्षिक उत्सव एवं शैक्षिक भ्रमण जैसे प्रेरणादायी नवाचारों का सफल संचालन।
➤ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बाल-केंद्रित शिक्षण के माध्यम से, प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ठ परिणाम से विद्यालय की विशिष्ट पहचान स्थापित करना।
✍️सम्मान :-
01- उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान ब्लॉक स्तरीय 2021-2022  कोरोना  काल में बेहतरीन कार्य के लिए
02- उत्कृष्ठ शिक्षक सम्मान 2023-2024
03- ज्ञान गंगा सम्मान 2025 ( राज्यस्तरीय)
👉12- आपकी नजर में मिशन शिक्षण संवाद की शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण में -
     मेरी दृष्टि में मिशन शिक्षण संवाद बहुत बेहतरीन कार्य कर रहा है। प्रत्येक दिन नवाचारी शिक्षक साथियों द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां समूह के माध्यम से साझा की जाती हैं। ये गतिविधियां समूह से जुड़े हुए सभी शिक्षक साथियों को बहुत मदद प्रदान करती हैं। दैनिक श्यामपट्ट संदेश, सामान्य ज्ञान, लघु कहानियां, रोचक जानकारियां, व्यायाम गतिविधियां, प्रश्न पत्र तथा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां हमें इस समूह के माध्यम से प्राप्त होती हैं जो कि छात्र छात्राओं के लिए बहुत उपयोगी तथा ज्ञानवर्धक होने के साथ ही साथ हमारा समय बचाने का कार्य करती हैं। मिशन शिक्षण संवाद हमेशा ही शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों को पहचानकर उन्हें हमेशा ही उचित सम्मान के  लिए प्रयासरत है  । मिशन शिक्षण संवाद के इस समूह के सभी शिक्षक साथी उत्साही, ईमानदार, विद्वान तथा सकारात्मक ऊर्जा से ओत प्रोत हैं। मानवता के कल्याण में भी मिशन शिक्षण संवाद अपनी भूमिका बखूबी निभा रहा है। हम सभी समाज के उस तबके को, जिसको कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बहुत जरूरत है, के लिए बेहतर से बेहतर कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं। गुणवत्ता, चारित्रिक एवम् मूल्यवान शिक्षा ही किसी भी देश के भविष्य को निर्धारित करती है। कोई शक नहीं कि इस समूह के माध्यम से हम अपने नौनिहालों को लगातार मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
👉13- उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में शिक्षक समाज को आपका संदेश-
       उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में शिक्षक समाज को मेरा यही संदेश है कि हमें राष्ट्र निर्माता की संज्ञा दी गई है। आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है लगातार घटती छात्र संख्या की। मैं सभी साथियों से निवेदन करता हूं कि हम विभाग द्वारा निर्धारित समय से ज्यादा समय विद्यालय को दें। मेरे पूर्व विद्यालय में इसी अतिरिक्त कोशिश की वजह से छात्र संख्या 36 से बढ़कर 64 हुई। वर्तमान विद्यालय में भी हम शाम को डेढ़ से दो घंटा अतिरिक्त समय अपने छात्रों को दे रहे हैं और उसका हमें बेहतरीन परिणाम भी प्राप्त हो रहे हैं जब बच्चे विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं तथा प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त कर रहे हैं। विद्यालय की छात्र संख्या भी बढ़ी है। हम ईमानदारी के साथ काम करें, अपना 100 प्रतिशत देने का प्रयास करें, गरीब बच्चों की सहायता करें, हम स्वयं ऐसे कार्य कर जो कि समाज के लिए अति आवश्यक हों, समाज को सीख तथा दिशा प्रदान करें। समाज आपके कार्य को देखकर आपको सम्मान देता है। हम छात्र छात्राओं को केवल पढ़ने तथा पढ़ाने तक सीमित न रखकर उन्हें उनके भावी जीवन के लिए तैयार करें। उपयोगी, मूल्यवान एवम् चारित्रिक शिक्षा पर हम सभी विशेष ध्यान दें।
👉14- साभार- विद्यालय के प्रधानाध्यापक का नाम, पता परिचय -
श्री संजय कुकसाल- प्रधानाध्यापक -
रा०आ०प्रा० विद्यालय बड़ेथी, चिन्यालीसौड़, (शैलेश मटियानी पुरस्कार - 2023-24)
श्री मुरारी राणा (सहायक अध्यापक)
(शैलेश मटियानी पुरस्कार - 2024-25)
श्री हरीश नौटियाल (सहायक अध्यापक) (राज्य शिक्षक पुरस्कार - 2024)
श्रीमती ममता कोठारी (सहायक अध्यापिका)
श्री राजीव पंवार (सहायक अध्यापक)
👉15- संकलन कर्ता- विजय बड़ौला
जिला संयोजक, उत्तरकाशी
श्री माधव सिंह नेगी, टीम मिशन शिक्षण संवाद  (गढ़वाल संयोजक)

Comments

Total Pageviews