७४८ - अनमोल रत्न श्री प्रताप सिंह राणा (प्रधानाध्यापक), राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय घुड़दौड़ी, ब्लॉक- पौड़ी, जनपद- पौड़ी गढ़वाल, राज्य- उत्तराखण्ड।
🏅#अनमोल_रत्न-2026🏅
👉1- शिक्षक - श्री प्रताप सिंह राणा (प्रधानाध्यापक)
👉2- विद्यालय - राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय घुड़दौड़ी, ब्लॉक- पौड़ी, जनपद- पौड़ी गढ़वाल, राज्य- उत्तराखण्ड।
https://www.facebook.com/share/p/1BF9d9YSWX/
👉3- शिक्षक के रूप में सेवा की शुरुआत का वर्ष – 13 नवंबर 1997
👉4- शिक्षक के रूप में आपके द्वारा विद्यालय, बच्चों और समाज के बीच किए गये स्वैच्छिक स्वयंसेवी के रूप में प्रेरक, अनुकरणीय एवं सकारात्मक कार्यों का संक्षिप्त विवरण।
✍️ लगभग तीन दशक समय से निरन्तर बाल शिक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करना एवं छात्रों में नैतिक संस्कारों का निर्माण तथा सामाजिक एवं शैक्षिक प्रगति हेतु अभिभावकों (समाज) को प्रेरित करना। एक शिक्षक के रूप में विद्यालय को केवल शिक्षा का केन्द्र नहीं, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना का केन्द्र बनाने का प्रयास किया है।
✍️ छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा स्वयं के साधनों से प्रतिभाग करवाना।
👉5- वर्तमान विद्यालय में आपके द्वारा किए जा रहे प्रेरक प्रयास।
👉A- विद्यालय में नामांकन
• शैक्षिक सत्र 2023-24 : 26 छात्र-छात्राएं
• शैक्षिक सत्र 2024-25 : 28 छात्र-छात्राएं
• शैक्षिक सत्र 2025-26 : 26 छात्र-छात्राएं
👉B- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत
• औसत उपस्थिति प्रतिशत : 92%
• विद्यालय में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु विशेष प्रयास किए जाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप अधिकांश विद्यार्थी वर्षभर नियमित रूप से विद्यालय आते हैं।
👉C- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या
• लगभग 6 छात्र-छात्राएं।
👉D- विद्यालय के बच्चों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता
(वर्ष 2023-24) माननीय मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में कु. राधिका (कक्षा 6) उत्तीर्ण, तीन वर्ष हेतु छात्रवृत्ति से लाभान्वित।
(वर्ष 2023-24) RAA Quiz प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान एवं जनपद स्तर पर पंचम स्थान।
सामाजिक विज्ञान महोत्सव प्रतियोगिता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चड़ीगांव, पौड़ी गढ़वाल में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जनपद स्तर पर प्रतिभाग एवं द्वितीय स्थान प्राप्त।
(वर्ष 2024-25) RAA Quiz प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान एवं जनपद स्तर पर द्वितीय स्थान।
(वर्ष 2025-26) NMMS (डॉ. शिवानन्द नौटियाल छात्रवृत्ति एवं श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा) के तहत विद्यालय के दो छात्र-छात्राएं कु. राधिका एवं प्रियांशु नौटियाल (कक्षा 8) चयनित।
कु. राधिका (कक्षा 8) का वर्तमान सत्र में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतुधार (RGNV), पौड़ी गढ़वाल हेतु चयन।
👉E- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सफलता
i. जनपद स्तरीय शीतकालीन एवं शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता (बेसिक) की अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में विद्यालय का तृतीय स्थान।
(विद्यार्थियों की संख्या- 5) जनपद स्तर (वर्ष 2023-24)
ii. बैडमिंटन डबल्स में कु. सानिया ने राज्य स्तर (देहरादून) में प्रतिभाग किया।
(विद्यार्थियों की संख्या- 1) राज्य स्तर (वर्ष 2023-24)
iii. बैडमिंटन प्रतियोगिता में एकल प्रतिभागी के रूप में कु. सानिया एवं फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रियांशु रावत ने राज्य स्तर (हल्द्वानी) में प्रतिभाग किया।
(विद्यार्थियों की संख्या- 1-1) राज्य स्तर (वर्ष 2024-25)
iv. Group Song में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राज्य स्तर (हल्द्वानी) में प्रतिभाग किया।
(विद्यार्थियों की संख्या- 8) राज्य स्तर (वर्ष 2024-25)
v. 'सपनों की उड़ान' प्रतियोगिता के तहत लोकगायन में जनपद स्तर पर विद्यालय द्वारा द्वितीय स्थान एवं नुक्कड़ नाटक में तृतीय स्थान प्राप्त।
(विद्यार्थी/अभिभावक संख्या- 1-1) (वर्ष 2024-25)
vi. ऋषभ (कक्षा 8) एवं अर्ष (कक्षा 7) द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता में राज्य स्तर (महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम, देहरादून) में प्रतिभाग।
(विद्यार्थियों की संख्या- 1-1) (वर्ष 2025-26)
vii. कु. सिया (कक्षा 8) कबड्डी एवं कु. श्रुति (कक्षा 8) खो-खो प्रतियोगिता में राज्य स्तर (महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम, देहरादून) में प्रतिभाग।
(विद्यार्थियों की संख्या- 1-1) (वर्ष 2025-26)
viii. 'सपनों की उड़ान' प्रतियोगिता के तहत लोकगायन में जनपद स्तर पर विद्यालय द्वारा द्वितीय स्थान एवं नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग।
(विद्यार्थी/अभिभावक संख्या- 1-1) तथा नुक्कड़ नाटक में 07 विद्यार्थियों का प्रतिभाग।
(वर्ष 2025-26)
👉6- शिक्षक के रूप में शोध, नवाचार आदि यदि कोई हो तो उसका संक्षिप्त विवरण।
• छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं हेतु तैयार करना एवं प्राणायाम, योगाभ्यास आदि हेतु प्रेरित करना।
👉7- संकलन - श्रीमती रीता सेमवाल, मिशन शिक्षण संवाद पौड़ी
🌹 संदेश 🌹
श्री प्रताप सिंह राणा जी का लगभग तीन दशकों का शिक्षण अनुभव, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण एवं विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे सतत प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी हैं। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियाँ उनकी कर्मठता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। मिशन शिक्षण संवाद परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ।
— माधव सिंह नेगी (गढ़वाल संयोजक)
मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड
सादर निवेदन - विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
वाट्सअप नम्बर - 9458278429
































Comments
Post a Comment