40 - मेरा विद्यालय राजकीय प्राथमिक विद्यालय जखोना प्रथम, विकासखंड – भिलंगना, जनपद – टिहरी गढ़वाल, उत्तराखण्ड
🏆#मेरा_विद्यालय, #मेरा_गौरव 🏆
🌹 राजकीय विद्यालय, मेरा गौरव 🌹
👉1. विद्यालय - राजकीय प्राथमिक विद्यालय जखोना प्रथम, विकासखंड – भिलंगना, जनपद – टिहरी गढ़वाल
स्थापना वर्ष – 1965
उत्तराखण्ड के पर्वतीय अंचल में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय जखोना प्रथम केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार, नवाचार और सामुदायिक सहभागिता का प्रेरणादायी केन्द्र है। सीमित संसाधनों के बावजूद यह विद्यालय निरंतर उत्कृष्ट उपलब्धियों के माध्यम से विकासखंड एवं जनपद स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है।
https://www.facebook.com/share/p/19wZydxVsv/
👉2. वर्तमान छात्र संख्या - 31
👉3. छात्रों की उपलब्धियाँ :-
✍️(क) शैक्षिक उपलब्धियाँ - सत्र : 2022-23
अंशिता नेगी का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन। शिवानी भंडारी ने सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंकुश गुसाईं ने मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला स्तर पर प्रतिभाग किया।
स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर प्रतिभाग।
शिवानी भंडारी ने "सपनों की उड़ान" चित्रकला प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला स्तर पर प्रतिभाग किया।
✍️सत्र 2023-24
अंकुश गुसाईं का जवाहर नवोदय विद्यालय एवं राजीव नवोदय विद्यालय में चयन।
निशा शाह एवं सुरेन्द्र का आवासीय विद्यालय में चयन।
✍️सत्र 2024-25
लक्ष्मी गुसाईं ने विद्या ज्ञान परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
जिला स्तरीय "सपनों की उड़ान" प्रतियोगिता में अंशिका गुसाईं ने हिंदी सुलेख में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्वाति ने कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ SMC का द्वितीय पुरस्कार एवं ₹8000 की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई।
✍️सत्र 2025-26
अंशिका गुसाईं ने मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
✍️(ख) खेलकूद के क्षेत्र में उपलब्धियाँ :- सत्र 2022-23
शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में शिवानी भंडारी ने जनपद स्तर पर मानचित्र एवं सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
✍️सत्र 2023-24
लक्ष्मी ने शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर हिंदी सुलेख में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
✍️सत्र 2024-25
अंशिका एवं अनामिका ने हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
प्रियांशी, खुशबू एवं मनीषा ने बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
✍️सत्र 2025-26
बालिका खो-खो टीम ने जनपद स्तर पर प्रतिभाग किया।
अनामिका ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
✍️(ग) राज्य स्तरीय उपलब्धियाँ :- सत्र 2022-23
शिवानी भंडारी ने मानचित्र एवं अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया।
✍️सत्र 2024-25
अनामिका ने हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया।
प्रियांशी ने बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया।
✍️सत्र 2025-26
अनामिका ने 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया।
✍️4. सांस्कृतिक कार्यों में सहभागिता
सत्र 2024-25
22 दिसम्बर 2024 को विद्यालय में आयोजित बाल उलार कार्यक्रम में माननीय विधायक घनसाली एवं ब्लॉक प्रमुख भिलंगना के समक्ष विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम से प्रभावित होकर विद्यालय के भौतिक सुधार एवं सौंदर्यीकरण हेतु ₹5 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई।
✍️सत्र 2025-26
21 दिसम्बर 2025 को आयोजित शैक्षिक उन्मुखीकरण कार्यक्रम, धन्सानी बासर भिलंगना में विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी एवं ₹1500 नकद पुरस्कार प्राप्त किया।
सपनों की उड़ान 2026 में सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत रैम्प वॉक में ब्लॉक स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लोकनृत्य प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सर्वश्रेष्ठ विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ तथा राज्य स्तर हेतु चयन हुआ।
✍️5. रचनात्मक कार्य
विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अनेक नवाचारी गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं—
बच्चों के लिए आकर्षक एवं स्तरानुसार पुस्तकालय का निर्माण।
प्रतिदिन पुस्तकालय पठन अवधि का संचालन।
शिक्षण-अधिगम को रोचक एवं गतिविधिपरक बनाने हेतु TLM कॉर्नर का निर्माण।
स्थानीय संसाधनों एवं परिवेश को प्रिंट रिच वातावरण में सम्मिलित किया गया है।
पठन कौशल एवं अभिभावक सहभागिता बढ़ाने हेतु बाल पुस्तकालय समिति के माध्यम से पुस्तकों का आदान-प्रदान।
ICT आधारित शिक्षण जैसे PM e-विद्या चैनल, ई-पाठशाला, कम्प्यूटर, प्रोजेक्टर एवं व्हाट्सएप का उपयोग।
कक्षा-कक्षों को प्रिंट रिच वातावरण से सजाया गया है।
प्रातःकालीन सभाओं का प्रभावी संचालन तथा विद्यार्थियों द्वारा स्वयं उपस्थिति अंकन।
विद्यालय परिसर में CCTV निगरानी व्यवस्था।
✍️6. कार्यानुभव आधारित गतिविधियाँ
प्रतिभा दिवस पर क्राफ्ट गतिविधियों का आयोजन।
विद्यार्थियों द्वारा बाल अखबार एवं बाल पत्रिका का निर्माण।
"उटपटांग सवाल बोर्ड" का निर्माण, जिसमें बच्चे अपने जिज्ञासापूर्ण प्रश्न चस्पा करते हैं।
विद्यार्थियों द्वारा TLM निर्माण।
रिंगाल की लकड़ियों से निर्मित "लर्निंग हाउस" में आनंददायक शिक्षण व्यवस्था।
✍️7. पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य
विभिन्न अवसरों पर वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन।
पर्यावरण दिवस एवं सुमन दिवस पर पौधारोपण एवं चित्रकला प्रतियोगिताएँ।
अभिभावकों की सहभागिता से पौधारोपण।
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत नियमित वृक्षारोपण।
✍️8. शिक्षक उपलब्धियाँ : सत्र 2022
5 सितम्बर 2022 को माननीय विधायक द्वारा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान।
11 नवम्बर 2022 को प्राचार्य डायट टिहरी द्वारा नवाचारी शिक्षक प्रशस्ति पत्र।
✍️सत्र 2023
14 नवम्बर 2023 को माननीय विधायक घनसाली एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान।
✍️सत्र 2024
4 जुलाई 2024 को SCERT देहरादून द्वारा विद्यालय को विकासखंड भिलंगना का प्रथम निपुण विद्यालय घोषित किया गया।
13 दिसम्बर 2024 को शिक्षा सचिव एवं SCERT द्वारा राज्य स्तर पर निपुण विद्यालय सम्मान प्राप्त हुआ।
✍️सत्र 2025
25 मार्च 2025 को अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन भिलंगना द्वारा सम्मानित।
25 दिसम्बर 2025 को जिला स्तरीय TLM प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
✍️9. विद्यालय प्रबंधन समिति एवं स्थानीय समाज का सहयोग
वर्ष 2024 में बाल उलार कार्यक्रम के माध्यम से माननीय विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख से विद्यालय हेतु ₹5.00 लाख की धनराशि स्वीकृत करवाई गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री अनिल चौहान द्वारा शैक्षिक चित्रयुक्त दीवार निर्माण हेतु ₹45,000 का सहयोग। सपनों की उड़ान 2025 में सर्वश्रेष्ठ SMC का द्वितीय पुरस्कार एवं ₹8000 की धनराशि प्राप्त। सपनों की उड़ान 2026 में सर्वश्रेष्ठ SMC का प्रथम पुरस्कार।
SMC सहयोग से विद्यालय हेतु प्रोजेक्टर क्रय किया गया। श्री बचिराम डिमरी द्वारा विद्यालय गेट निर्माण हेतु ₹35,000 का सहयोग।
अभिभावकों द्वारा पांडव नृत्य की वेशभूषा, खेल सामग्री, वाटर कूलर एवं अन्य आवश्यक संसाधनों में सहयोग प्रदान किया गया।
✍️10. शिक्षकों का विवरण :-
श्री सुधीर कोहली (प्रभारी प्रधानाध्यापक)
संकलन :- श्री जगदीश वर्द्धन
जिला सह-संयोजक, टिहरी
✍️11-टिप्पणी - माधव सिंह नेगी
गढ़वाल मण्डल, उत्तराखण्ड द्वारा - वर्तमान में 31 छात्र-छात्राओं वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय जखोना प्रथम ने सिद्ध किया है कि समर्पित शिक्षक, जागरूक अभिभावक, सक्रिय विद्यालय प्रबंधन समिति तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयास से सरकारी विद्यालय भी उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों को छू सकते हैं। यह विद्यालय वास्तव में "राजकीय विद्यालय, मेरा गौरव" अभियान का जीवन्त उदाहरण है।
✍️सहयोग - हर्षवर्द्धन जमलोकी
टीम मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड































Comments
Post a Comment