७५० - अनमोल रत्न श्रीमती भारती नेगी (प्रधानाध्यापिका) राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कोटड़ीढाक, ब्लॉक– दुगड्डा, जनपद– पौड़ी गढ़वाल, राज्य– उत्तराखण्ड

 

🏅#अनमोल_रत्न - 2026🏅

👉 शिक्षक का नाम व पद-

श्रीमती भारती नेगी (प्रधानाध्यापिका)

👉 विद्यालय- राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कोटड़ीढाक, ब्लॉक– दुगड्डा, जनपद– पौड़ी गढ़वाल, राज्य– उत्तराखण्ड https://www.facebook.com/share/p/14iPyJ3pdG6/

👉 सेवा प्रारंभ- 1995


🌱 प्रेरक कार्य एवं योगदान

वन विभाग के सहयोग से विद्यालय परिसर में फलदार एवं औषधीय वृक्षों का रोपण किया गया, जो आज हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण का जीवंत उदाहरण हैं।

पार्षद जी के सहयोग से विद्यालय प्रांगण में लॉक टाइल्स लगाने का कार्य प्रस्तावित है।







📊 विद्यालय उपलब्धियाँ (संक्षेप में)

📌 नामांकन-

2023-24: 110 

2024-25: 101 

2025-26:  91

📌 उपस्थिति प्रतिशत-

98% | 85% | 95%

📌 100% उपस्थिति विद्यार्थी- औसत 95

📌 नवोदय चयन- 2 छात्र/छात्रा

📌 अन्य प्रतियोगिताएँ- अबेकस, मैथ्स विजार्ड, इंग्लिश स्पेलिंग (जिला स्तर सफलता)

📌 खेलकूद- जिला स्तर पर निरंतर उपलब्धियाँ

🏫 विद्यालय संसाधन

• 05 शिक्षण कक्ष

• पुस्तकालय एवं कंप्यूटर कक्ष

• स्मार्ट टीवी युक्त कक्षा

• अलग अलग शौचालय

• बच्चों के लिए झूले










🌼 नवाचार एवं शैक्षिक प्रयास

• बाल डायरी (हमारे आस-पास विषय)

• गढ़वाली/हिंदी/कुमाऊँनी/अंग्रेजी कहानी-कविता प्रतियोगिता

• NAS एवं SLAS अभ्यास प्रश्नपत्र निर्माण

• प्रवेशोत्सव, वार्षिकोत्सव एवं शैक्षिक भ्रमण

🌿 मिशन शिक्षण संवाद पर विचार

मिशन शिक्षण संवाद शिक्षा के उत्थान, शिक्षक सम्मान एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु एक प्रभावशाली मंच है, जो शिक्षा को अधिक जीवंत, सरल एवं मूल्यपरक बनाता है।

💐 शिक्षक संदेश :-

“हर बच्चे में प्रतिभा छिपी होती है, आवश्यकता है उसे पहचानकर निखारने की। शिक्षा को सरल, रोचक एवं संस्कारयुक्त बनाकर ही हम एक सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।”

📝 संकलन - श्रीमती रीता सेमवाल

टीम मिशन शिक्षण संवाद, पौड़ी

🌺 साभार संदेश-

यह अत्यन्त प्रसन्नता का विषय है कि समर्पित शिक्षकों के प्रयासों से विद्यालय निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। श्रीमती भारती नेगी जी द्वारा किया गया कार्य न केवल विद्यालय विकास का प्रतीक है, बल्कि यह पूरे जनपद के लिए प्रेरणास्रोत भी है।

“शिक्षक केवल ज्ञानदाता नहीं, बल्कि समाज निर्माता होता है।” इस भावना को साकार करती आपकी यह उपलब्धियाँ अत्यन्त सराहनीय हैं।

आपके उज्ज्वल भविष्य एवं निरन्तर प्रगति की मंगलकामनाएँ।

— माधव सिंह नेगी (गढ़वाल संयोजक) मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड। 

विमल कुमार

टीम मिशन शिक्षण संवाद

📱 WhatsApp : 9458278429

Comments

Total Pageviews