गुड़िया की शादी

मुन्नी की गुड़िया की शादी

संजू मंजू राजू आए बाराती

और आए गुड्डा राजा

साथ में लाएँ बैंड बाजा

दोनों ने एक-दूसरे को

वरमाला पहनाई

फिर बज उठी शहनाई

आई सात फेरों की बारी

सजकर आई संजना प्यारी

और लिए वचन सात

न छोड़ेंगे एक-दूसरे का साथ

कभी नहीं लड़ेंगे

हमेशा प्यार से रहेंगे

विदाई की घड़ियाँ हुईं भारी

कर दी विदा गुड़िया दुलारी।


रचयिता
सुषमा मलिक,
सहायक अध्यापक,

कंपोजिट स्कूल सिखेड़ा,

विकास खण्ड-सिंभावली, 

जनपद-हापुड़।


Comments

Total Pageviews