बातें ब्रम्हांड की
आओ बच्चों तुम्हे बताएँ
बातें कुछ ब्रम्हांड की,
पृथ्वी बादल सर्दी गर्मी
बातें सूरज चाँद की।
सूरज का परिवार बड़ा
जिसे सौरमंडल हम कहते हैं,
होते इसमे आठ ग्रह
एक पृथ्वी जिसमें हम रहते हैं।
बुध सूर्य के निकट बहुत है
अरुण वरुण हैं दूर,
शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति
शनि मिलाके पूर्ण।
जीवन केवल पृथ्वी पर है
अन्य ग्रहों पर नहीं,
यहीं पे सर्दी गर्मी वर्षा
दिन और रात भी यहीं।
पृथ्वी अपने अक्ष पे घूमे
तो होते दिन और रात,
एक दिन में चौबीस घंटे
समझो तुम ये बात।
भारत अपना देश है जिसमें
होते मौसम चार,
ग्रीष्म, शीत, वर्षा और शरद
नाम करो ये याद।
नीला ग्रह है पृथ्वी क्योंकि
जल की मात्रा ज्यादा,
जल को न बर्बाद करोगे
करो ये खुद से वादा।
ऐसा रहस्यमयी ये ब्रह्मांड
जितना जानो उतना कम,
आओ बच्चों जानें इसको
खेल-खेल में मिलकर हम।।
रचयिता
खुशबू गुप्ता,
सहायक अध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय भदोई,
विकास खण्ड-सरोजनी नगर,
जनपद-लखनऊ।

Comments
Post a Comment