15- मेरा विद्यालय, रा०उ०प्रा०वि० सूर्यागाँव, भीमताल, जिला - नैनीताल, उत्तराखण्ड

 #मेरा_विद्यालय_मेरा_गौरव🏡


👉1-) *विद्यालय का नाम* : रा०उ०प्रा०वि० सूर्यागाँव, भीमताल, जिला - नैनीताल, उत्तराखण्ड
👉2-) *स्थापना वर्ष* : 2011
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2872325559711689&id=1598220847122173

👉3-) *छात्रों की उपलब्धि:*
विद्यालय दुर्गम क्षेत्र में होने के कारण सेवित क्षेत्र के समस्त बालक-बालिकाएं विद्यालय में अध्ययनरत हैं। जिनकी वर्तमान संख्या 25 है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 99% रहती है। विद्यालय के छात्रों ने निम्नलिखित क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त की है-



🔹️a-) *शिक्षा के क्षेत्र में* :
विद्यालय के छात्र - छात्राओं ने सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर प्रतिभाग कर स्थान प्राप्त किया है। ब्लॉक स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। विगत वर्षों में मिशन शिक्षण संवाद द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में स्थान, वर्तमान में एक छात्रा का इंस्पायर अवार्ड में चयन। 


🔹️b-) *क्रीड़ा के क्षेत्र में* : वर्ष 2013 में छात्रा चंद्रा द्वारा राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।
वर्ष 2014 में ममता आर्या द्वारा राज्य स्तरीय मानचित्र प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।
वर्ष 2016 में राज्य स्तरीय व्यायाम विशेष प्रदर्शन में तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। इसी वर्ष एक छात्र व दो छात्राओं ने राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान प्राप्त किया। दो बालिकाओं ने राष्ट्रीय स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में राजकोट (गुजरात) में प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा जिले स्तर पर एकांकी, समूह गान, समूह नृत्य, मानचित्र आदि प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहा।
वर्ष 2017 में  विद्यालय के छात्र छात्राओं ने राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में *व्यायाम विशेष प्रदर्शन* में *प्रथम स्थान* राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में 3 छात्र-छात्राओं का प्रतिभाग व अन्य *सांस्कृतिक एवं अन्य  प्रतियोगिताओं में जिले* स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वर्ष 2018, 2019 में राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में व्यायाम विशेष प्रदर्शन में क्रमशः तृतीय एवं द्वितीय स्थान रहा व खो-खो में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 छात्राओं द्वारा प्रतिभाग, बॉक्सिंग में दो छात्रों द्वारा राज्य स्तर पर तृतीय स्थान व एक छात्रा द्वारा जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया।
🔹️c- *पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में* :
विद्यालय के छात्र - छात्राओं द्वारा विद्यालय में क्यारियों का निर्माण कर विभिन्न औषधीय पौधे, व फूल आदि लगाए गए हैं। क्यारियों का निर्माण निष्प्रयोज्य प्लास्टिक की बोतलों को रंग कर के प्रयोग किया गया है। जिससे इधर-उधर पड़ी बोतलों का प्रयोग भी हो जाये और पर्यावरण भी सुरक्षित हो सके। गाँव में  कई स्थानों पर ग्रामीणों की मदद से पौधों को लगाया गया है, जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके। विद्यालय परिसर में स्थित किचन गार्डन में मौसमी सब्जियाँ उगाई जाती हैं।
🔹️d-) *स्कॉउटिंग/ रेडक्रॉस :*
स्काउटिंग में छात्र-छात्राओं के लिए दो विंग चलाये गए हैं एक गाइड विंग और स्काउट विंग। स्काउट विंग को श्री संतोष कुमार जोशी संचालित करते हैं जो स्वयं HWB(हिमालय वुड बैच) प्रशिक्षण प्राप्त हैं। गाइड विंग का संचालन श्रीमती लक्ष्मी काला (एडवांस कोर्स) द्वारा संचालित किया गया है। विद्यालय के दो स्काउट व चार गाइड राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त हैं।


🔹️e-) *समाजोपयोगी कार्य-* समय-समय पर जनजागरुकता रैलियों का आयोजन, वृक्षारोपण कार्यक्रम, रेड-टेप कार्यक्रम के अंतर्गत पेड़ों को न काटने की शपथ लेने, स्थानीय स्तर पर स्वच्छता अभियान आदि विद्यालय के छात्रों एवं अध्यापकों द्वारा किये जाते रहे हैं।
🔹️f-) *अन्य-* विद्यालय में नवाचार कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को मोमबत्ती निर्माण करना सिखाया जाता है। विद्यालय में बनी मोमबत्तियों को विक्रय करके पुनः अगले वर्ष के लिये मोम खरीदा जाता है। जिससे यह प्रक्रिया प्रतिवर्ष चलती रहे। इसके अतिरिक्त पेपर से बास्केट बनाना, डॉल बनाना, पेपरमेशे आदि बहुत से कार्यों में छात्रों को हस्तसिद्ध करने का प्रयास किया जाता है, जिससे वे स्वावलम्बन की ओर अग्रसर हो सकें।
👉4-) *विद्यालय प्रबंध समिति / स्थानीय समाज द्वारा दिया गया सहयोग-*  विद्यालय प्रबन्ध समिति और स्थानीय समाज का बहुत सहयोग रहता है। प्रबन्ध समिति अध्यक्ष श्री भुवन चन्द्र एवं अन्य साथियों का सहयोग विद्यालय को समय-समय पर मिलता रहा है। विभागीय अधिकारियों में मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री के0 के0 गुप्ता, श्री गोपाल स्वरुप भारद्वाज (जिला शिक्षा अधिकारी), खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री मान सिंह एवं उप शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुलोहिता नेगी का कुशल निर्देशन और सहयोग विद्यालय को समय समय पर मिलता रहा है।
अनेक भौतिक संसाधन जैसे फर्नीचर, कम्प्यूटर, अलमारी, पुस्तकालय के लिये पुस्तकें, खेल सामग्री, विज्ञान किट आदि की उपलब्धता में विद्यालय प्रबन्ध समिति और अन्य लोगों का सहयोग रहा है। श्रीमती अमिता भण्डारी, श्री अनूप चड्ढा, श्रीमती रितु अरोड़ा, श्री शशि भंडारी, श्रीमती सुनीता जौली, श्रीमती अलका बुद्धराजा, श्री एन0के0 डालाकोटी, श्रीमती रेनू दुवा, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड हल्द्वानी श्री तरुण कुमार बंसल, सहायक अभियंता श्री मनोज गुप्ता, श्री आनंद सिंह नेगी, श्री नवीन पांडे, श्री अमित बंसल, अपर सहायक अभियंता श्री मनोज तिवारी सहित अनेक लोगों का सहयोग विद्यालय को समय- समय पर मिलता रहा है।
👉5-) *राष्ट्रीय पर्वों, राजकीय कार्यक्रमों का क्रियान्वयन*- राष्ट्रीय कार्यक्रम बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाए जाते हैं। विभिन्न प्रकार के लोकनृत्य, देशभक्ति गीत, नाटक आदि में बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया जाता है। बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक एकत्र होते हैं।

👉6-) *शिक्षकों का विवरण-*
श्रीमती लक्ष्मी काला (प्रभारी प्रधानाध्यापक)
श्रीमती बीनू पाठक (स0अ0)
श्री संतोष जोशी (स0अ0) 













👉7-) *विद्यालय में उपलब्ध भौतिक संसाधन-* विद्यालय में सम्पूर्ण छात्रों के लिए पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त वार्डरॉब, पानी का फिल्टर, रनिंग वाटर, विद्युतीकरण, गैस कनेक्शन, पक्के शौचालय, स्वच्छ किचन, वाइट बोर्ड, डिस्प्ले बोर्ड आदि भौतिक संसाधन उपलब्ध हैं।

👉8-) *विद्यालय परिसर का विवरण (किचन गार्डन, झूले, क्रीड़ास्थल आदि)-* विद्यालय का परिसर अत्यंत आकर्षक है। पूरा परिसर फूलों की क्यारियों से आच्छादित है, विद्यालय के किचन गार्डन में मौसमी सब्जियाँ उगाई जाती हैं। विद्यालय में अनेक प्रकार के झूले जैसे सी- सॉ, स्लाइडिंग, स्विंग, मेरी गो राउंड आदि लगे हैं।
संकलन एवं सहयोग:-
हर्षवर्धन जमलोकी
टीम मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखंड

नोट: मिशन शिक्षण संवाद में सहयोग और सुझाव के लिए वाट्सअप नम्बर-9458278429 पर लिखें ✍🏽🙏
दिनांक: 03-02-2021

Comments

Total Pageviews