काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2140* 🔴🔵
दिनांक- बुधवार, 28.02.2024~~~~~

कक्षा- 3, विषय- हिन्दी 
पाठ- 2

*मुर्गा और लोमड़ी*

एक मुर्गा बैठा था पेड़ की डाल,
लोमड़ी ने देखकर पूछा सवाल।
क्या कर रहे हो? नीचे उतर आओ,
जमीन पर चलकर तो दिखाओ।।

सुनो! आज का तुम बड़ा समाचार,
हुआ समझौता पशु-पक्षियों में इस बार।
कोई नहीं किसी पर हमला करेगा,
हर कोई अब मिल-जुलकर रहेगा।।

मुर्गा गर्दन उठाकर दूर देखकर  बोला,
कुछ  शिकारी कुत्ते दौड़े आ रहे हैं।
लोमड़ी घबराकर बोली मित्र! ऐसी बात है?
क्षमा करना, मैं चली यदि कुत्ते आ रहे हैं।।

मुर्गा बोला, अरे! तुम्हें क्या डर है?
पशु-पक्षियों में समझौता होने की खबर है।
लोमड़ी बोली, लगता है इस समाचार से,
शिकारी कुत्ते अभी तक बेख़बर हैं।।

रचना🙏
पूनम नैन (स०अ०)
उ० प्रा०वि० मुकंदपुर (1-8)
छप्परौली, बागपत।

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

# *काव्याँजलि*#
टीम *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह

🔵🟣 *काव्याॅंजलि  1063* 🟣🔵 
दिनाँक- 28/02/2024, दिन- बुधवार

कक्षा- प्राथमिक 
विषय- सामान्य ज्ञान 
प्रकरण- वैज्ञानिक आविष्कार (भाग-2)

आओ बच्चों! आगे बढ़ायें, 
विज्ञान के आविष्कारों की बात। 
किस वैज्ञानिक से मिली हमें, 
सुखद और अनोखी सौगात।। 

फारेनहाइट ने दिया थर्मामीटर, 
बी० पास्कल ने कैलकुलेटर।
हेनरी फोर्ड ने दी मोटरकार, 
ई० तारसेली ने बैरोमीटर।। 

मार्टिन कूपर ने बनाया मोबाइल फोन, 
इलियास होवे की सिलाई मशीन। 
ह्वीलर ने बनाया विद्युत पंखा, 
चार्ल्स ह्वीटस्टोन ने माइक्रोफोन।। 

फाउन्टेन पेन वाटर मैन ने,
गैलीलियो ने टेलिस्कोप दिया।
फेसबुक मार्क जुकरबर्ग ने,
तो विंटर सर्फ ने इण्टरनेट दिया।।

🙏रचना-:
माधव सिंह नेगी (प्र०अ०) 
रा० प्रा० वि० जैली
वि० ख०-जखोली, रुद्रप्रयाग।

📝 *काव्याँजलि टीम, मिशन शिक्षण संवाद- उत्तराखण्ड*

Comments

Total Pageviews