काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2133* 🔴🔵
दिनांक- मंगलवार, 20.02.2024~~~~~

कक्षा-6, विषय- विज्ञान 
इकाई- 6  जीव जगत 

*सजीवों के लक्षण (भाग-2)*

जैविक क्रिया पाचन, श्वसन के फलस्वरुप, 
बने जीवों के शरीर में अपशिष्ट पदार्थ खूब।
हानिकारक अपशिष्ट पदार्थों का निष्कासन, 
सजीवों का ये लक्षण कहलाता उत्सर्जन।।

किसी उद्दीपन के प्रति शरीर द्वारा की गयी,
अनुक्रिया ही संवेदनशीलता कहलाती है।
उद्दीपनों के प्रति संवेदनशीलता का लक्षण,
सभी सजीवों के स्वभाव में पायी जाती है।।

गर्म वस्तु पर हाथ पड़ने पर हाथ का हटा लेना,
सुन पटाखे की आवाज बैठे पक्षी का उड़ जाना। 
छुई मुई की पत्तियाँ स्पर्श करते बन्द हो जाना,
उदाहरण संवेदनशीलता का बच्चों भूल न जाना।।

वृद्धि एक निश्चित आयु तक सभी जन्तुओं में, 
और जीवन पर्यन्त पौधों में होती रहती है।
अपने सम जीवों को उत्पन्न करने की क्षमता,
क्रिया ये प्रजनन की सभी सजीवों में होती है।।

*🙏रचना-* 
सुमन सिंह (स०अ०)
उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ली
वि० क्षे०- चोपन, जनपद- सोनभद्र 

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews