विश्व के महानतम वैज्ञानिक

*#विश्व के महानतम वैज्ञानिक*

 # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से नवीन श्रृंखला की शुरुआत-

✈️🚀 *#वैज्ञानिक _07* 🛰️🚁 दिनांक- सोमवार, 26 फरवरी 2024 

डॉ० ए० पी० जे० अब्दुल कलाम (भारतीय परमाणु वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति)

जन्म- 15 अक्टूबर 1931

पिता- जैनुलाब्दीन

माता- आशियम्मा

शिक्षा- बी० एस० सी०(भौतिकी एवं एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग)

खोज- भारत के लिए पृथ्वी, त्रिशूल, आकाश, नाग, ब्रह्मोस समेत कई मिसाइल बनाई।

अविष्कार की उपयोगिता-
डॉ०ए०पी०जे० अब्दुल कलाम एक महान भारतीय वैज्ञानिक और हमारे पूर्व राष्ट्रपति थे।
उन्होंने भारतीय अन्तरिक्ष और मिसाइल प्रोग्राम को मजबूत किया।
उन्हें पद्म भूषण और भारत रत्न सम्मान से नवाजा गया।
उनके मोटिवेशनल भाषणों ने युवाओं को प्रभावित किया।
वे शांति और प्रगति के पक्षधर थे और न्याय के साथ देश के विकास की कल्पना करते थे।
1980 में इन्होंने रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा के निकट स्थापित किया था। इस प्रकार भारत भी अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष क्लब का सदस्य बन गया।
भारत ने परमाणु हथियार के निर्माण की क्षमता प्राप्त करने में सफलता अर्जित की। कलाम ने भारत के विकास स्तर को 2020 तक विज्ञान के क्षेत्र में अत्याधुनिक करने के लिए एक विशिष्ट सोच प्रदान की।
उनके नेतृत्व में भारत ने 1998 में पोखरण में अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया और परमाणु शक्ति से संपन्न राष्ट्रों की सूची में शामिल हुआ।

मुख्य पत्रिकायें-  
1- इग्नाइटेड माइंडस: अनलीशिंग द पावर विदीन इंडिया
2- इंडिया- माय-ड्रीम 
एनविजनिंग अन एमपावर्ड नेशन 
3- टेक्नालजी फार सोसायटल ट्रांसफारमेशन 

निधन- 27 जुलाई 2015

✏️ संकलन:-
डॉ० नीतू शुक्ला (प्र०अ०)
मॉडल प्राइमरी स्कूल बेथर 1
सि०कर्ण, उन्नाव

📝 काव्यांजलि टीम
 मिशन शिक्षण संवाद

Comments

Total Pageviews