संविधान दिवस

 है बड़ा ऐतिहासिक दिवस,

26 नवंबर 1949 का दिवस।

यह हमारा संविधान दिवस,

है यही हमारा कानून दिवस।।


26 नवंबर 1949 को,

संविधान सभा ने।

विधिवत अपनाया, 

अपने संविधान को।।


संविधान ने दिए हमें, 

कुछ मौलिक अधिकार।

हमारी ढाल बनाकर हमें,

दिलाते हमारे हक का अधिकार।।


हमारे कुछ मौलिक अधिकार है, 

तो हमारे मौलिक कर्तव्य भी है। 

हमारी जिम्मेदारियां भी इसमें हैं,

हमारे सम्मान का भाव भी इसमें है।।


रचयिता
अंजू गुप्ता,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय खम्हौरा प्रथम,
विकास क्षेत्र-महुआ, 
जनपद-बाँदा।



Comments

Total Pageviews

1165093