महापुरुषों के उपनाम
शान्ति पुरुष श्री लाल बहादुर,
नेता जी हैं वीर सुभाष।
शहीदे आजम भगतसिंह हैं,
नारा इन्कलाब ज़िंदाबाद।।
बापू करमचन्द गांधी जी,
लौह पुरुष बल्लभ सरदार।
बच्चों के चाचा नेहरू जी,
सीमान्त गांधी अब्दुल गफ्फार।।
लौह महिला हैं इन्दिरा गांधी,
महामना मदन मोहन।
शेरे पंजाब लाजपत राय,
लोक नायक जय प्रकाश नारायण।।
हरित क्रान्ति के जनक कहाते,
एम एस स्वामीनाथन।
श्वेत क्रान्ति भारत में लाये,
श्री वर्गीज कुरियन।।
रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।
Comments
Post a Comment