दैनिक शैक्षिक संकलन
*मिशन शिक्षण संवाद जनपद- कुशीनगर*
दिनांक- 09.08.2024
दिन- शुक्रवार
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
0️⃣1️⃣ आज शासन के निर्देश के क्रम में पी एमश्री कम्पोजिट विद्यालय भटवलिया बनकट खोटही में "काकोरी ट्रेन एक्शन" शताब्दी वर्षगांठ का आयोजन किया गया इस समारोह में विशेषज्ञ के रूप में अंतरराष्ट्रीय कलाकार राधेश्याम सर और अमृत आनंद सर ने "काकोरी" विषयक महत्वपूर्ण जानकारियों को बच्चों के सम्मुख प्रस्तुत किया। तत्पश्चात विद्यालय के विद्व शिक्षक डा. महेशपाल सिंह, प्रमोद कुमार सिंह यादव, अमित कुमार और विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सूर्यप्रताप ने भी आवश्यक जानकारियों से ऐतिहासिक घटनाक्रम को स्पष्ट किया। इसके बाद विद्यालयी बच्चों ने निबंध प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता, वाद - विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। "काकोरी ट्रेन एक्शन" की नाट्य प्रस्तुति से बच्चों ने देश के अग्रदूत शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि आत्मार्पित किया।
आज रामकोला विकास खण्ड के सर्वप्रिय विद्वान ARP श्री अजय विश्वकर्मा जी का आगमन प्रातः ही हो गया था। अजय सर ने पूरे दिन विद्यालय में रहकर आवश्यक, महत्वपूर्ण और प्रेरक सुझावों से बच्चों संग हम सभी को ऊर्जस्वित किया। अजय विश्वकर्मा सर के सानिध्य में समय कब 2:30 बजा गया पता ही नही चला।
साभार
सूर्यप्रताप (प्र.अ.)
पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय भटवलिया बनकट खोटही रामकोला जनपद- कुशीनगर
0️⃣2️⃣ उच्च प्राथमिक विद्यालय सुकरौली 2 में आज "काकोरी आंदोलन जरा याद करो कुर्बानी" का आयोजन किया गया विद्यालय के बच्चों ने अपने अभिनय मेधा से भावविभोर कर दिया।
साभार
शिल्पी मिश्रा (स. अ.)
उच्च प्राथमिक विद्यालय सुकरौली 2
सुकरौली जनपद- कुशीनगर
0️⃣3️⃣ काकोरी ट्रेन एक्शन कार्यक्रम के अवसर पर कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कप्तानगंज कुशीनगर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।
साभार
बलराम चौहान (प्र. अ.)
कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कप्तानगंज जनपद- कुशीनगर
0️⃣4️⃣आज प्राथमिक विद्यालय परसिया में _"काकोरी ट्रेन एक्शन"_ के स्वर्ण जयंती के अवसर पर कक्षा 4'th,5'th के कुल 20 बच्चों के मध्य वस्तुनिष्ठ प्रश्नावली के माध्यम से प्रतियोगिता कराई गई।जिसमे अधिकांस प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूर्ण अंक प्राप्त किया।प्रतियोगिता बिपुल तिवारी सर के निर्देशन में किया गया।
इसके पूर्व प्रार्थना सभा में घनश्याम सर द्वारा काकोरी एक्शन की तत्कालीन कारणों,क्रांतिकारियों की योजना और स्वतंत्रता की क्रांति में काकोरी एक्शन में शहीद हुए क्रांतिकारियों रामप्रसाद बिस्मिल, असफाक उल्लाह खां,रोशन सिंह,राजेंद्र लाहिड़ी की क्रांति को याद दिलाया गया।
प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में इस अवसर पर विजयी प्रतिभागियों को आजादी की लड़ाई में क्रांतिकारियों और नरमपंथियों के लड़ाई के तरीकों में अंतर को बताया गया। "काकोरी प्लान" के याद में विद्यालय में वृक्षारोपण भी किया गया।इस अवसर पर एआरपी श्री योगेन्द्र शुक्ला सर जी का भी आशीर्वाद भी विद्यालय को मिला।
साभार
धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय (प्र.अ.)
प्राथमिक विद्यालय परसिया
रामकोला जनपद कुशीनगर
0️⃣5️⃣यूपीएस मिश्रौली पगार, रामकोला में आज काकोरी कांड दिवस के अवसर पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित किया गया।उक्त का संचालन श्री सुनील कुमार द्वारा किया गया। उक्त प्रतियोगिता में 8 छात्रों ने प्रतिभाग किया, दो समूहों का निर्माण कर। पक्ष में कु रेखा विश्वकर्मा, विष्णु कुशवाहा, खुशबू मौर्य, गोल्टू कुमार तथा विपक्ष में अपने विचार कुमारी मुन्नी साहनी,सरिता, कविता यादव ,विशाल कुमार ने अपने विचार रखे। बड़े ही रोचक ढंग से दोनों पक्षों ने अपने विषय के पक्ष और विपक्ष पर अपने विचार रखे।
अंत में निर्णायक श्री रामानंद प्रसाद सर और सुनील कुमार ने पक्ष और विपक्ष दोनों में विचार रखने पर कुमारी रेखा को प्रथम स्थान तथा विषय के पक्ष में टीम के रूप में रेखा विश्वकर्मा, विष्णु कुशवाहा,खुशबू मौर्य और गोल्टू कुमार को विजेता घोषित किया। श्री मनमोहन सिंह सर द्वारा विजेता गण को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया।
अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अवनीश सिंह द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा किया गया।
साभार
अवनीश सिंह (प्र.अ.)
उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली पगार रामकोला जनपद- कुशीनगर
संकलनकर्ता
सूर्यप्रताप
मिशन शिक्षण संवाद कुशीनगर
संकलन
टीम मिशन शिक्षण संवाद
Comments
Post a Comment