उस्ताद जा़किर हुसैन जन्मदिन

तबले की थाप और झंकार से,

दुनिया में, धमाल मचाया।

शास्त्रीय संगीत, ज्याज फ्यूजन से,

तबला वादन को पेशा बनाया।। 


9 मार्च, सन् 1951 में जन्मे,

नाम है उनका, जा़किर हुसैन।

उस्ताद अल्ला रक्खा के बेटे,

बचपन बिताये, मुंबई में हुसैन।।


सिर्फ 12 वर्ष की उम्र में,

तबले की आवाज बिखेरा।

"लिविंग इन द मैटेरियल वर्ल्ड"

1973 में पहला एल्बम आया।।


सबसे कम उम्र (37 वर्ष ) में,

1988 में 'पद्मश्री पुरस्कार' मिला।

वर्ष 2002 में पद्म भूषण सम्मान तो,

1992 व 2009 में प्रेमी अवार्ड मिला।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews