होली

आया रंगों का त्योहार,

लाया खुशियों की बहार, 

चल रही फाल्गुन बयार, 

नशे में है रंगों का खुमार|


लाल, पीला, हरा, नीला, 

सबने धूम मचाई, 

जैसे सज रही दुल्हन, 

बज रही शहनाई|


उड़ रहा गुलाल, 

बज रहे ढोल, 

बॅंट रही भांग, 

और बँट रही मिठाई|


लाल में है तेज सूर्य सा, 

तभी तो है कुमकुम लाल, 

माथे  सोहे  बनकर तिलक, 

दम के जैसे उगता सूरज लाल|


हो शुभारम्भ पीले से, 

हर नव काज, 

ऐसा गुण वाला पीत रंग, 

करे पूरन सब काज|


हरे रंग में ही है जीवन, 

जो है साँसों का द्वार, 

तभी तो है, 

तिरंगे की शान|


नीली धरती, नीला अंबर, 

नीले में है ऊर्जा अपार, 

नीला है समय चक्र, 

नीला है सबकी शान|


रंगों की होली, 

सबकी होली, 

खुशियों की होली, 

बनाये जीवन की रंगोली||


रचयिता
अर्चना गुप्ता,
प्रभारी अध्यापिका, 
पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिजौरा,
विकास खण्ड-बंगरा,
जिला-झाँसी।



Comments

Total Pageviews