सरोजिनी नायडू पुण्यतिथि

नारीवादी कवि व राजनीतिक कार्यकर्ता,

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की संघर्षकर्ता।

भारतीय संयुक्त प्रांत की प्रथम राज्यपाल,

पहली भारतीय महिला कांग्रेसी अभिकर्ता।।


देशभक्ति और त्रासदी पर,

लिखती थीं गंभीर कविता। 

'हैदराबाद के बाजारों में' लोकप्रिय हुआ 

इंग्लिश, बांग्ला, उर्दू, तेलुगु का उन्हें ज्ञान था।।


13 फरवरी, सन् 1879 को,

 जन्म हुआ था, हैदराबाद में।

माता वरद सुंदरी थीं उनकी, 

पिता अघोरनाथ चट्टोपाध्याय थे।


गोपाल कृष्ण गोखले को उन्होंने, 

अपना राजनीतिक पिता था माना।

'विदूषक' उपनाम से साथी बुलाते,

गांधी की विश्वसनीय उनको जाता जाना।। 


1925 कानपुर अधिवेशन में,

प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष बनीं।

'द लेडी आफ लेक' की 1300 पंक्तियाँ, 

13 वर्ष की उम्र में, उन्होंने लिखी थी।। 


2 मार्च 1949 को, 70 वर्ष उम्र में, 

दिल का दौरा पड़ने से देहान्त हुआ।

'भारत कोकिला' सदा को शांत हुईं,

पुण्यतिथि पर उनको, नमन किया गया।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews