उस्ताद विलायत ख़ाँ

भारत के प्रसिद्ध सितार वादक, 

नाम था जिनका, उस्ताद विलायत ख़ाँ। 

सितार वादन था, पुश्तैनी कार्य, 

पिता थे उनके, इनायत हुसैंन ख़ाँ।।


विलायत ख़ाँ ने, सितार की, 

अलग शैली को विकसित किया। 

राष्ट्रपति फ़खरूद्दीन अली अहमद ने, 

उन्हें 'आफ़ताब-ए-सितार' से सम्मानित किया।। 


28 अगस्त, सन् 1928 को, 

वह पूर्वी बंगाल में जन्मे थे। 

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त, 

गायन के प्रति झुकाव मन में थे।। 


उस्ताद विलायत ख़ाँ ने, 

कुछ फिल्मों में भी संगीन दिया। 

1976 में, 'कादम्बरी' हिन्दी फिल्म में, 

1969 में 'दी गुरु' में संगीत दिया।। 


सितार वादक व संगीत के क्षेत्र में, 

विशेष योगदान हेतु सम्मान मिला। 

1964 में 'पद्यश्री' 1968 में पद्मविभूषण, 

भारत सरकार द्वारा सम्मान मिला।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews