आओ खीर पकाते हैं

चिड़िया बोली कोयल से।

 आओ खीर पकाते हैं।

 

 तुम ले आओ मीठे फल।

 चावल हम ले आते हैं। 

 

 गरी मखाने तोता ले आये।

 कौआ से दूध मँगाते हैं। 

 

 सब मिल कर खीर पकायें।

 पार्टी चलो आज मनाते हैं।

 

रचनाकार

दीपमाला शाक्य दीप,

शिक्षामित्र,
प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर,
विकास खण्ड-छिबरामऊ,
जनपद-कन्नौज।



Comments

Total Pageviews

1165121