भगत सिंह

भारत माता के प्रेम को जिसने

अपने हृदय में बसाया था 

महान क्रांतिकारी भगत सिंह ने

देश की आजादी का बीड़ा उठाया था।।


उनके लहू की हर एक बूँद में 

अटूट देश प्रेम समाया था

भारत की आजादी की खातिर

अपना तन मन देश पर लुटाया था।।


लाहौर में बर्नी सैंडर्स की हत्या करके

दिल्ली असेंबली में बम गिराया था

अपनी अद्भुत वीरता दिखाकर

ब्रिटिश  की नींव को हिलाया था।।


भारत माँ के वीर अमर सपूत

आज हम जन्मतिथि मनाते हैं

शत शत नमन है उनको जो 

भारत के अमर शहीद कहलाते हैं।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews