विश्व पर्यटन दिवस

सैर करना इस जहां में सबको लुभाता है,

पर्यटन से सबका ज्ञानार्जन भी होता है।

मनोरंजन ही नहीं है इसका एकमात्र लक्ष्य,

ज्ञान को हमारे प्रतिपल ये  बढ़ाता है।।


27 सितंबर को प्रतिवर्ष मनाएँ इसको,

पर्यटन का महत्व अब बताएँ सबको।

लोकप्रियता इसकी प्रतिदिन बढ़ती जाए,

1980 से संयुक्त राष्ट्र संघ बताए इसको।।


2020 की थीम पर्यटन और ग्रामीण विकास,

सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक मूल्यों का विकास।

इसको प्रसारित ,जागरूक करने की आवश्यकता,

वैश्विक रूप से आपसी समझ बढ़ाने में सहायक।।


2021 की थीम "समावेशी विकास के लिए पर्यटन",

मील का पत्थर माना जाए विकास हो पर्यटन।

विदेशी मुद्रा की प्राप्ति कराये यह पर्यटन,

रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए पर्यटन।।


भारत का सबसे बड़ा सेवा उद्योग है पर्यटन,

6.23% का योगदान देता यह पर्यटन।

पर्यटन मंत्रालय कार्य करें नोडल एजेंसी रूप में,

"अतुल्य भारत अभियान" की देखरेख में है पर्यटन।।


रचयिता
नम्रता श्रीवास्तव,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय बड़ेह स्योढ़ा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।


Comments

Total Pageviews