अंतर्राष्ट्रीय शान्ति दिवस

21 सितम्बर को अंतरराष्ट्रीय शान्ति दिवस मनाते हैं,

दुनिया के लोगों के बीच बढे़ शान्ति और भाईचारा।

1981 से संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस यह मनाते हैं,

शान्ति शिक्षा के लिये संयुक्त राष्ट्र संघ ने किया समर्पण सारा।।


घन्टी बजाकर की जाती है मुख्यालय में दिन की शुरुआत, 

घन्टी बनाने में बच्चों द्वारा दान किए गए सिक्कों का है हाथ।

दिलाती है यह घन्टी युद्ध में मारे गए इन्सानों की याद,

रहे शान्ति विश्व में, खत्म हो रहा कोरोना, रहें मिलकर साथ।।


हर साल एक थीम के साथ विश्व शान्ति दिवस मनाते हैं,

साथ लेकर सभी को एक समान चले विश्व प्रयास ये करते हैं।

सफेद कबूतरों को शान्ति का दूत माना जाता है,

स्कूलों में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।।


रचयिता

शालिनी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय बनी, 

विकास खण्ड-अलीगंज,

जनपद-एटा।

Comments

Total Pageviews